शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने की मांग, सीएम को भेजा गया ज्ञापन – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में आल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पहले एक ही राज्य थे और बेसिक शिक्षा में कई शिक्षकों की नियुक्ति भी एक साथ हुई थी, लेकिन वर्तमान में उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की सेवा अवधि 62 वर्ष है, जबकि उत्तराखंड के शिक्षक इस सुविधा से वंचित हैं। इसे लेकर शिक्षकों में असंतोष बना हुआ है।
सरकार के संज्ञान में रखी गईं प्रमुख समस्याएं
फेडरेशन की ओर से बताया गया कि उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की तदर्थ समिति के सदस्य जितेंद्र सिंह वल्दिया ने पत्र के माध्यम से शिक्षकों की प्रमुख मांगों और समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा है। संघ का कहना है कि सेवा अवधि बढ़ाए जाने से न केवल शिक्षा व्यवस्था को अनुभवी शिक्षकों का लाभ मिलेगा, बल्कि इससे शिक्षकों का मनोबल भी बढ़ेगा।
सकारात्मक निर्णय की उम्मीद
ज्ञापन में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष किए जाने के साथ-साथ अन्य लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं।शिक्षक संघ ने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार शिक्षकों के हित में सकारात्मक निर्णय लेते हुए उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करेगी।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

सेब महोत्सव 3.0 का मुख्य सचिव ने किया शुभारम्भ –

देहरादून,  मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने  नाबार्ड के शाखा कार्यालय, देहरादून में नाबार्ड से…

46 minutes ago

उद्योगों को सरल प्रक्रियाएं और सुरक्षित वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री –

हरिद्वार, । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार उद्योगों के लिए केवल…

52 minutes ago

मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ की भावना से काम करें पंचायत प्रतिनिधि : मुख्यमंत्री –

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत…

1 hour ago

हिमालयी हितों की रक्षा के लिए नया पुरस्कार, रस्किन बॉन्ड को पहला कार्बन जस्टिस अवॉर्ड –

  देहरादून ,  हिमालय और हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के हित में उल्लेखनीय योगदान…

2 hours ago

ग्राफिक एरा में एआई और डेटा विज्ञान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी –

  देहरादून , । ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई मानव बुद्धिमत्ता की उपज…

2 hours ago