Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में आज बिगड़ने वाला है मौसम, उत्तरकाशी, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार. उत्तराखंड के मौसम ने पिछले 24 घंटों में जिस तरह से करवट ली है, उसने एक बार फिर से रजाई और जैकेट की अहमियत बढ़ गई है. 5, 6, 7 और 8 फरवरी को पूरे प्रदेश में चटक धूप और शुष्क मौसम ने लोगों को बसंत के आने का अहसास कराया, लेकिन 9 फरवरी को मौसम में हुए बदलाव ने साबित कर दिया कि सर्दियां अभी गई नहीं हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 फरवरी मंगलवार को मौसम थोड़ा चिंताजनक और राहत भरा है. जहां कल राज्य के 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट किया गया था, वहीं आज जिलों की संख्या 8 हो गई है. आज आठ जिलों में मौसम बिगड़ने वाला है. चलिए विस्तार से जानते है आज के मौसम का हाल…
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आठ जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के 8 जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार बढ़ गए है. आज पश्चिमी विक्षोभ का असर तीन जिलों पर मुख्य रूप से पड़ेगा तो वही 5 जिलों पर बहुत हल्के से हल्का प्रभाव रहने वाला है. राज्य के 8 जनपदों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा में बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना के साथ 3000 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बताई गई हैं. चारधाम की चोटियों के साथ देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों जैसे चकराता आदि और नैनीताल अल्मोड़ा की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फ गिरने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है. राजधानी देहरादून पिछले कुछ दिनों से धूप में तप रहा है लेकिन आज वहां बादल छाए रह रहेंगे और हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं.
मैदानी इलाकों हरिद्वार और उधम सिंह नगर के लिए मौसम विभाग की चेतावनी थोड़ी अलग है. मैदानी क्षेत्रों बारिश और बर्फबारी की कोई चेतावनी नहीं है लेकिन धुंध (कोहरा) वापस आ गई है. इन दोनों जिलों में कहीं कहीं हल्के से मध्यम तक कोहरा छाए रहने की संभावना बताई गई है. पिछले 3 दिनों 6 से 8 फरवरी के सुबह के वक्त विजिबिलिटी काफी अच्छी थी लेकिन आज सुबह और शाम को फिर से धुंध का साया रहने वाला है.वाहन चलाने वाले यात्रियों और स्कूल जाने वाले छात्रों को सावधानी बरतनी होगी. कोहरे के कारण आज तापमान में गिरावट आने की संभावना है.
राज्य के शेष मैदानी क्षेत्रों और निचले हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इन क्षेत्रों में बारिश या बर्फबारी नहीं होगी लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और सकते हैं पहाड़ों पर हो रही बारिश-बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं चलेंगी. मौसम के इस बदलाव को समझने के लिए हमें बीते दिनों पर नजर डालनी होगी: 5 से 8 फरवरी का समय उत्तराखंड मौसम के लिए काफी अच्छा समय था. बीते चार दिनों में लगातार चटक धूप खिली थी जिससे तापमान बढ़ा और पर्यटकों ने बिना किसी रोक-टोक के यात्रा की. 9 फरवरी को मौसम में बदलाव हुआ और राज्य के 5 जिलों में बादल छाए रहे थे. आज 10 फरवरी को राज्य के 8 जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी से मौसम ने यू टर्न लिया. एक महीने में मौसम ज्यादा देर तक स्थिर नहीं रहता. 4 दिन की धूप के बाद 2 दिन की बारिश/बर्फबारी से जाती हुई ठंड वापस लौट आई.
आज का पूर्वानुमान पर्यटकों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है. जो लोग ताजी बर्फ देखना चाहते हैं उनके लिए उत्तरकाशी, चमोली या मुनस्यारी जाने का यह सही समय है क्योंकि इन स्थानों पर फ्रेश स्नोफॉल (ताजी बर्फबारी) की पूर्ण संभावना है. देहरादून और टिहरी जिले में भी बारिश का अलर्ट है इसलिए मसूरी या धनोल्टी जाने वाले रास्तों पर फिसलन हो सकती है. यात्रा शुरू करने से पहले रेनकोट को रखना ना भूले.
मौसम का यह पूरा खेल सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. यदि राज्य में दिन के समय बादल छाए रहे और बारिश हुई तो तापमान में गिरावट आएगी. वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम या अन्य बीमारी से बचने के लिए इस मौसम में गर्म पानी का सेवन करें. पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली हल्की बारिश, गेहूं, जौ और सेब के के लिए अमृत समान है. बारिश के बाद नमी मिट्टी को उपजाऊ बनकर आने वाली फसल को मजबूती देगी. आज का दिन उत्तराखंड मौसम के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. बीते 4 दिनों की शांति अब पूरी तरह भंग होगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Rapid changes in nature are of serious concern: Dr. Anil Prakash Joshi

28th day of Prakriti Path Yatra my uttarakhand news Bureau Barabanki, 29 Oct: Carrying the…

40 minutes ago

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा…

50 minutes ago

Heavy rain in Mussoorie fails to deter RSS ‘Path Sanchalan’

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 29 Oct: Even heavy rain in Mussoorie could not diminish…

51 minutes ago

उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने की चेतावनी, नैनीताल-पिथौरागढ़ समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, ट्रेकिंग पर सख्ती – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारियों को…

1 hour ago

DM reviews preparations for Mussoorie Winterline Carnival

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: The district administration has begun preparations for the…

1 hour ago