Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के 20 कॉलेज मॉडल बनेंगे, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया क्या है तैयारी – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)उत्तराखंड में 20 कॉलेजों को मॉडल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सीएम आवास में हुए नियुक्ति पत्र आवंटन कार्यक्रम में यह घोषणा की। उन्होंने कहा,सरकार ने विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में आधारभूत ढांचा मजबूत करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा मानवीय संसाधनों को तराशने का आधार है। युवा कर्णधारों को सही दिशा देने में उच्च शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सरकार उद्यमिता व स्टार्टअप के लिए युवाओं को लगातार प्रोत्साहित कर रही है।उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण, तकनीक के विस्तार के क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं। गौरव योजना के तहत राज्य के उच्च शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्रों को बैंकिंग एवं वित्तीय प्रशिक्षण और पांच हजार छात्रों के प्लेसमेंट का भी लक्ष्य रखा गया है। 72 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दिए नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक सेवा आयोग से चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र दिए। इनमें समाजशास्त्रत्त्, अर्थशास्त्रत्त् व अंग्रेजी विषय के अभ्यर्थी शामिल थे।उन्होंने चयनितों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। पहले पड़ाव पर आपके पास अपने कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन से बच्चों के भविष्य को संवारने की महत्वपूर्ण चुनौती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी चुनौती को साकार रूप देकर सरकार के विकल्प रहित संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देंगे।सीएम बोले-रोजगार देने वाले बनें कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि युवाओं को इस तरह तैयार करना है कि वे सिर्फ रोजगार पाने वाले न बनें, बल्कि रोजगार देने वाले भी बनें। उन्होंने कहा कि इसके लिए देवभूमि उद्यमिता योजना भी शुरू की गई है। मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्रों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क में 50 हजार रुपये की धनराशि प्रदान किए जाने के लिए पोर्टल का शुभांरभ भी किया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

यूपी में फिर महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में बढ़े दाम – myuttarakhandnews.com

लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…

2 hours ago

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह और सोनिया आनंद ने कब्जाई जमीन! सरकारी भूमि बेचने के आरोप – myuttarakhandnews.com

कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…

2 hours ago

कोई इंस्पेक्टर था तो कोई वकील, उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 दोस्तों की मौत; दर्शन कर हंसी-खुशी लौट रहे थे – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…

3 hours ago

U’khand Gramin Bank opens Customer Service Point in Border Village of Tejam

my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…

3 hours ago

National Conference of Women Journalists held in Hyderabad

By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…

4 hours ago