Subscribe for notification

उत्तराखंड में बनेंगे 20 नए बिजलीघर
उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के औद्योगिक और सामरिक विकास को बढ़ावा देने के लिए पिटकुल के प्रस्तावित 20 नए बिजलीघर (सब स्टेशन) के निर्माण की मंजूरी दे दी है। नियोजन विभाग की तकनीकी स्वीकृति समिति द्वारा अनुमोदित इस परियोजना में सेलाकुई, लालतप्पड़, हरिद्वार इंडस्ट्रियल एरिया, ऊधमसिंहनगर सहित अन्य क्षेत्रों में आधुनिक सब स्टेशनों का निर्माण और पुराने स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। एशियन डेवलपमेंट बैंक की सहायता से चल रही इस परियोजना के तहत सिडकुल हरिद्वार में 400 केवी, कोटद्वार में 400 केवी, ज्वालापुर में 220 केवी और बरहनी बाजपुर में 220 केवी के सब स्टेशन बनाए जाएंगे। नए सब स्टेशनों के निर्माण से राज्य की बिजली आपूर्ति प्रणाली मजबूत होगी, औद्योगिक क्षेत्रों में निरंतर विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित होगी और राज्य में निवेश व औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

 

 
उत्तराखंड में निर्बाध बिजली आपूर्ति का लक्ष्य
प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने जानकारी दी कि उत्तराखंड में 20 नए बिजलीघर निर्माण योजना का उद्देश्य सिर्फ औद्योगिक विकास नहीं, बल्कि पर्यटन क्षेत्र को भी सशक्त करना है। राज्य में बढ़ते पर्यटन ढांचे को बेहतर और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति के लिए नए सब स्टेशनों का निर्माण और पुराने स्टेशनों की क्षमता वृद्धि की जा रही है। इस परियोजना के तहत राज्यवासियों को निर्बाध विद्युत सुविधा मिलेगी जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। योजना से न केवल आर्थिक विकास बल्कि उत्तराखंड की समृद्धि और सामाजिक सशक्तिकरण में भी बढ़ोत्तरी होगी।

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें, 28 मार्च तक सभी स्कूलों में पुस्तकें पहुंचाने का लक्ष्य

समय पर किताबें मिलने से पढ़ाई होगी आसान और सुचारु देहरादून। राज्य में शिक्षा व्यवस्था…

1 hour ago

ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन

देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश में आधुनिक ट्रांजिट नेटवर्क पर मंथन, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा…

2 hours ago

राजस्थान के जयपुर से लॉन्च हुई ‘AI भारत विस्तार’ योजना, देशभर के किसानों को होगा लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘AI भारत विस्तार’ योजना का शुभारंभ कृषि…

2 hours ago