Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के इन जिलों में झमाझम बारिश के आसार, अलर्ट जारी – Uttarakhand

Heavy rain is expected in these districts of Uttarakhand, alert issuedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के कई पहाड़ी और मैदानी जिलों में बारिश का अंदेशा जताया है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर किया है. वहीं तेज झोंकेदार हवाएं लोगों की परेशानियों को बढ़ा सकती हैं.उत्तराखंड में झमाझम बारिश के आसार: उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अनेक स्थानों व हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. राज्य के जनपदों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ हो सकती है. उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. प्रदेश के पहाड़ी जिले में कहीं-कहीं गरज व आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है. तेज झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है.मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी: राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने व झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.देहरादून में आसमान मुख्यत: साफ रहने को लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ क्षेत्रों में कहीं-कहीं सुबह और शाम गरज व चमक के साथ बारिश हो सकती है. तेज झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. अधिकतम व न्यूनतम तापमान 36°C व 23°C के करीब रहने की संभावना है. बता दें कि उत्तराखंड में बीते दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त देहरादून। श्री गुरु राम राय…

2 hours ago

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

3 hours ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

4 hours ago

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

14 hours ago