प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- “लव यू मम्मी-पापा” – myuttarakhandnews.com

देहरादून, राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित सेवलाकला चन्द्रबनी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही 24 वर्षीय युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार रिया मल्ल (24) पुत्री राजेश मल्ल, निवासी टी.वी. राणा चौक, सेवलाकला चन्द्रबनी, पिछले कुछ समय से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। रविवार रात वह रोजाना की तरह अपने कमरे में पढ़ाई करने के लिए गई थी। सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को चिंता हुई। कई बार आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। रिया फंदे से लटकी हुई मिली।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ ही पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। परिजनों के आग्रह पर प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
प्रारंभिक जांच के दौरान कमरे से एक संक्षिप्त सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें युवती ने भावुक शब्दों में सिर्फ “लव यू मम्मी-पापा” लिखा है। इस नोट ने परिजनों को और अधिक व्यथित कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों पर कोई निष्कर्ष निकाला जा सकेगा।
इस दुखद घटना ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ते मानसिक दबाव और भावनात्मक चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। मृतका के असमय निधन से परिवार और परिचित गहरे सदमे में हैं।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विदेश में बैठा मास्टरमाइंड, पहाड़ में फैला जाल: STF ने BotBro ठगी कांड के दो बड़े खिलाड़ी दबोचे। – myuttarakhandnews.com

देहरादून। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उत्तराखंड के भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले…

2 hours ago

दिवाली पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिवाली के मौके पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर दूसरा…

2 hours ago

अच्छी सीख से संवरता है छात्रों का भविष्य- डॉ घनशाला –

देहरादून,  ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के वार्षिक उत्सव प्रिस्मौरा-2026 में नन्हे कलाकारों ने संगीत, नृत्य…

2 hours ago

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, चुनाव से जुड़े अधिकारियों के होंगे तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने…

2 hours ago

Uttarakhand Government Approves 3% DA Hike for State Employees Ahead of Diwali | Uttarakhand News Network

In a festive gift ahead of Diwali, the Uttarakhand government has approved a 3% increase…

4 hours ago