मसूरी कोतवाली क्षेत्र स्थित कियाना होम स्टे में एक नवविवाहिता आईटी प्रोफेशनल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतका अपने पति के साथ पर्यटन के लिए उत्तराखंड आई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान महिला को मृत घोषित किया गया। मृतका की पहचान पी. राधा गायत्री (27 वर्ष) पत्नी सौम्या श्रीचरण निवासी पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि दंपति 13 जून 2026 को दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचे थे और 14 जून की रात लगभग 11:30 बजे मसूरी स्थित कियाना होम स्टे में ठहरे थे। दोनों ने होम स्टे के “ब्लिस” नामक कमरे में रात बिताई।
पति सौम्या श्रीचरण ने पुलिस को बताया कि दोनों ने रात में शराब का सेवन किया था और करीब 3:30 बजे सोने चले गए थे। सुबह उठने पर उन्होंने अपनी पत्नी को अचेत अवस्था में पाया। उनके अनुसार मृतका की नाक से रक्त निकल रहा था तथा शरीर से यूरिन भी निकला हुआ था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल फील्ड यूनिट देहरादून को मौके पर बुलाया। कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार मसूरी की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई संपन्न कराई गई। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका नग्न अवस्था में कमरे के फर्श पर पड़ी हुई थी, जबकि बेड की चादर पर रक्त के निशान मिले हैं। कमरे से दो खाली शराब की बोतलें तथा अन्य खाद्य सामग्री भी बरामद की गई हैं।
जानकारी के अनुसार दोनों का विवाह 8 नवंबर 2025 को हुआ था। पति और पत्नी दोनों ही आईटी क्षेत्र में कार्यरत थे। पति पुणे स्थित एक आईटी कंपनी में कार्यरत है, जबकि मृतका गुरुग्राम की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थी।
मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भेजा गया है। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया है ताकि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके।
घटना की सूचना मिलने पर मृतका के सास-ससुर मौके पर पहुंच गए, जबकि मृतका के माता-पिता को भी सूचित कर दिया गया है। बताया गया है कि दोनों परिवार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Post Views: 1
Post navigation
कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पक्षियों पर बड़ा संकट, नैनीताल की पहाड़ियों…
लिंगानुपात में असमानता वाले गांवों को रेड जोन में किया जाएगा चिह्नित, भ्रूण लिंग परीक्षण…
स्कूल-कॉलेजों में चलेगा जागरूकता एवं ड्रग्स टेस्टिंग अभियान, दो नई टेस्टिंग मशीनों के लिए धनराशि…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Oct: BJP State Spokesperson Ravindra Jugran met Dehradun Mayor…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 7 Oct: Governor Lieutenant General Gurmit Singh (Retd.) unveiled the…
Opening Evening of Sharadotsav By Sunil Sonker Mussoorie, 7 Oct: The opening evening of the…