दुर्घटना : तस्कर पकड़ने जा रहे वन कर्मी की मौत, 3 घायल – पर्वतजन

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना
रामनगर : नेशनल हाईवे 309 स्थित पिरूमदारा के पास आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, दुर्घटना में वनकर्मी मनीष बिष्ट (35 वर्ष) की मौत हो गई, घटना सुबह लगभग 3 बजे की है, जब वन विभाग का बोलेरो वाहन (UK04GD165) और अर्टिगा कार (UK19TA1342) आमने-सामने भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, बोलेरो वाहन चला रहे वनकर्मी मनीष बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई।
मनीष बिष्ट पुत्र नारायण सिंह बिष्ट, मूल रूप से रामनगर के चिलकिया क्षेत्र के रहने वाले थे, वो वन विभाग, तराई पश्चिमी वन प्रभाग में ड्राइवर के पद पर तैनात थे, आज तड़के उन्हें आमपोखरा रेंज में अवैध कटान और तस्करों की गतिविधि की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह रामनगर से हल्दुआ चौकी में अन्य वनकर्मियों को लेने के लिए बुलेरो वाहन लेकर निकले थे, इसी दौरान पिरूमदारा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने रॉन्ग साइड में आकर उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में अर्टिगा कार में सवार तीन लोग सुशीला देवी (60 वर्ष), पत्नी राधे राम, निवासी पौड़ी गढ़वाल, आनंद बल्लभ जोशी, निवासी इंद्रपुरम, गाज़ियाबाद और धर्मेंद्र सिंह, पुत्र गोपाल सिंह, निवासी थलीसैण, पौड़ी गढ़वाल घायल हो गए, घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से संयुक्त चिकित्सालय रामनगर लाया गया, डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए सुशीला देवी और आनंद बल्लभ जोशी को हायर सेंटर रेफर कर दिया, वहीं धर्मेंद्र सिंह को हल्की चोटें आई थीं, उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद स्वयं बाहर उपचार के लिए जाने का निर्णय लिया, हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी थी।

वनकर्मी मनीष की मौत से वन विभाग में शोक की लहर है, उनके घर में भी कोहराम मचा हुआ है, मनीष अपने पीछे एक पुत्र और परिवार को छोड़ गए।
घटनास्थल पर पहुंचे रेंज अधिकारी पूरन सिंह खनायत ने बताया कि, तड़के तस्करों की हरकतों को देखते हुए मनीष अन्य वनकर्मियों को लेने के लिए जा रहे थे, तभी सामने से अर्टिगा कार तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आ गई और टक्कर हो गई, मनीष विभाग के समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों में से एक थे।
संयुक्त चिकित्सालय के CMS डॉ. विनोद कुमार टम्टा ने भी पुष्टि की कि, कुल चार लोग अस्पताल लाए गए थे, उनमें से एक को मृत घोषित किया गया, दो घायलों को हायर सेंटर भेजा गया, एक घायल प्राथमिक उपचार के बाद बाहर चला गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है, दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खतरों की ओर ध्यान दिलाया है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

22 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

1 hour ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

2 hours ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago