बच्चों में बढ़ती ऑनलाइन गेमिंग की लत पर प्रशासन सख्त, स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। बच्चों में तेजी से बढ़ रही ऑनलाइन गेमिंग की लत को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। इसमें संतुलित डिजिटल उपयोग पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बच्चों के डिजिटल व्यवहार पर सतत निगरानी रखने और अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश भी जारी किए हैं।
डीएम सविन बंसल ने कहा कि बच्चों की ऑनलाइन गेमिंग आदतों पर नजर रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह उनके मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से कहा कि बच्चों को डिजिटल संतुलन, स्क्रीन टाइम लिमिट और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाए।
गाजियाबाद की घटना ने झकझोरा
प्रशासन का यह कदम 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आई एक दर्दनाक घटना के बाद उठाया गया है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। यहां एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन सगी बहनों ने आत्महत्या कर ली। मृतक बच्चियों की उम्र क्रमशः 12, 14 और 16 वर्ष बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, तीनों बहनें कोरियन ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेमिंग ऐप की लत का शिकार थीं। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा था— “मम्मी, पापा, सॉरी।” बताया जा रहा है कि माता-पिता उनकी गेमिंग आदतों को लेकर अक्सर उन्हें समझाते और आपत्ति जताते थे।
पहला मामला नहीं, पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं
ऑनलाइन गेमिंग की वजह से आत्महत्या का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी देश के विभिन्न हिस्सों से इस तरह की कई चौंकाने वाली घटनाएं सामने आ चुकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अत्यधिक गेमिंग बच्चों में मानसिक तनाव, अवसाद और सामाजिक अलगाव को बढ़ावा देती है।
अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों के मोबाइल और इंटरनेट उपयोग पर नजर रखें, उनके साथ संवाद बनाए रखें और किसी भी असामान्य व्यवहार को गंभीरता से लें। स्कूलों को भी काउंसलिंग सत्र आयोजित करने और डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले— सत्य और धर्म की ही होती है विजय –

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…

29 minutes ago

विजयदशमी पर महानगर दक्षिण में 40 स्थानों पर निकला पथ संचलन –

देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…

41 minutes ago

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

3 hours ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

5 hours ago