श्रीनगर : दिल्ली में लालकिले के पास हुए बम विस्फोट के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए श्रीनगर गढ़वाल में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुज़रा।
प्रदेशभर में बढ़ाई गई चौकसी
दिल्ली में हुए धमाकों के बाद उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि राज्य के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पड़ोसी राज्यों और एजेंसियों से संपर्क में पुलिस
एडीजी ने बताया कि धमाकों के बाद उत्तराखंड पुलिस लगातार उत्तर प्रदेश एटीएस और दिल्ली पुलिस के संपर्क में है। इसके साथ ही सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों से भी हर घंटे सूचनाएं साझा की जा रही हैं।
हिमाचल और सहारनपुर बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरती जा रही है, वहीं नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ लगातार समन्वय बनाकर निगरानी रखी जा रही है।
Post Views: 4
Post navigation
11 जनपदों के खिलाड़ी कोर्ट पर दिखाएंगे प्रतिभा और दमखम, 24 अक्टूबर तक कंडोलिया इंडोर…
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…