इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)उत्तराखंड में पिछले दिन अप्रैल में हुई बारिश ने कृषि और बागवानी को काफी नुकसान पहुंचा दिया। राज्य के अलग अलग हिस्सों में यह नुकसान पांच से 30 प्रतिशत तक आंका जा रहा है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने शुक्रवार को बारिश से हुए नुकसान की पड़ताल की तो यह तस्वीर सामने आई। अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।गढ़वाल मंडल में आम की बौर 20 फीसदी तक गिरी: पौड़ी में ओलावृष्टि और अंधड़ से सरसों को अधिक नुकसान हुआ है। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ वीकेएस यादव ने बताया कि फसलों के नुकसान का सर्वे किया जा रहा है।अभी तक करीब 10 फीसदी तक नुकसान का अनुमान है। दूसरी तरफ तेज हवाओं की वजह से आम और लीची बौर भी गिर गई है। हरिद्वार में बारिश से गेहूं की फसलों को लगभग 10 से 15 फीसदी नुकसान हुआ है। मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी के अनुसार बारिश और हवा से गेहूं और बागवानों की फसल के नुकसान का निरीक्षण कराया जा रहा है। रुड़की में आम का करीब 20 प्रतिशत बौर गिर गया है।हल्द्वानी में भी नुकसान: दूसरी ओर हल्द्वानी में किसानों के मुताबिक गेहूं की 25 प्रतिशत फसल खराब हुई है। ओलावृष्टि से लीची की 30 प्रतिशत फसल का नुकसान हुआ है। सहायक कृषि अधिकारी अफरोज अहमद ने बताया कि फसल को हुए नुकसान के लिए विभाग की ओर से सर्वे किया जा रहा है।कृषि निदेशक केसी पाठक ने बताया कि बारिश से नुकसान की सूचनाएं मिली हैं। सभी जिलों से नुकसान की रिपोर्ट को मंगाया जा रहा है। नुकसान की क्षतिपूर्ति पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर किए…
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का शानदार मौका: UKSSSC ने निकाली ग्रुप-सी भर्ती, इस तारीख तक…
पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस देहरादून। देहरादून में सरकारी…
नशे पर लगाम के लिए प्रशासन की नई पहल, गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान देहरादून। जिले…
रुड़की में चलती कार में मां-बेटी से दरिंदगी: फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, ताउम्र जेल…
देहरादून।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री…