Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड चारधाम यात्रा से पहले साइबर ठग एक्टिव, केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ऐसे हो रहा फर्जीवाड़ा – Uttarakhand

Cyber ​​thugs are active before Uttarakhand Chardham Yatra, this is how fraud is happening in the name of Kedarnath helicopter bookingइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: Chardham Yatra Update: उत्तराखंड चारधाम यात्रा के शुरू होने से पहले साइबर ठग एक्टिव हो गए हैं। बदरीनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री समेत चारधाम यात्रा खासकर केदारनाथ धाम की हेली टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी शुरू हो गई है।साइबर ठग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऑनलाइन विज्ञापन चलाकर टिकट दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। मामले में एसटीएफ के अधीन संचालित होने वाले साइबर अपराध थाना देहरादून में केस दर्ज कर लिया गया है।एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि हाल ही में केदारनाथ दर्शन को हेली के लिए आईआरसीटीसी की साइट पर बुकिंग खुली। जिसमें 30 मई तक के सभी टिकट बुक हो चुके हैं। हेली टिकट फुल होते ही साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं।उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर टिकट बुकिंग की विज्ञापन पोस्ट चलानी शुरू कर दी है। इन पर लोग संपर्क करते हैं तो आरोपी व्हाट्सएप पर जुड़ते हैं। वह बुकिंग का झांसा देकर लोगों के आधार कार्ड की, फोटो की जानकारी हासिल करने के साथ ही बुकिंग का झांसा देकर हजारों रुपये ठग लेते हैं।पिछले दो दिन में सोशल मीडिया साइट पर ऐसी तमाम पोस्ट चल रही हैं। इनके चलते ही साइबर अपराध थाने की इसके लिए बनाई गई टीम सक्रिय हो गई है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध थाने में टिकट के नाम पर ठगने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस तरह की जो सभी शिकायत मिलेगी, उन्हें चलाने वाले आरोपी बनाए जाते रहेंगे।एसटीएफ ने दो साल में 76 वेबसाइट बंद कराईएसएसपी एसटीएफ के मुताबिक वर्ष 2023 से अब तक कुल 76 ऐसी वेबसाइट चिन्हित कर बंद कराई गई हैं, जिन पर चारधाम यात्रा के टिकट दिलाने की फर्जी पोस्ट डाली गई। इनमें 2023 में 64 और 2024 में 12 साइटों को बंद कराया गया। एसटीएफ के मुताबिक चारधाम हेली टिकट के नाम ठगी की सबसे अधिक शिकायतें पिछले साल आईं।दो साइट बंद कराई, 18 पोस्टों की रिपोर्ट भेजीएसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि हाल में दो ऐसी वेबसाइट बंद कराई गई, जहां चारधाम की हेली टिकट बुक कराने का झांसा दिया जा रहा था। 18 अन्य सोशल मीडिया पोस्ट चिन्हित कर इनकी रिपोर्ट संबंधित सोशल मीडिया पोर्टल मॉनिटरिंग एजेंसी को भेजी गई। इन्हें भी जल्द डाउन करा दिया जाएगा।चारधाम यात्रा के लिए ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशनउत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर पंजीकरण कराया जा सकेगा। साथ ही मोबाइल ऐप touristcareuttarakhand पर भी पंजीकरण कराया जा सकेगा।हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए हेली टिकट heliyatra.irctc.co.in पर बुक किए जा सकेंगे, इसके लिए बुकिंग अप्रैल पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर श्रद्धालु 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही टेलीफोन नंबर 01352559898 और 01352552627 पर भी संपर्क कर सकेंगे।केदारनाथ के कपाट दो मई को खुलेंगेचारधाम यात्रा के लिए धामों के कपाट खुलने की तिथि तय की जा चुकी है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल, केदारनाथ धाम के कपाट दो मई और बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे। श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे।2024 में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन2024 में पिछले साल सभी धामों में करीब 48 लाख श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे थे। चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग ने सलाह जारी की है। यात्रा से पूर्व आधार प्रमाणित पंजीकरण अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन में सही मोबाईल नम्बर दर्ज कराया जाए। धामों पर दर्शन को टोकन जरूर प्राप्त किए जाएं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

2 minutes ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

13 minutes ago

Akshay Kumar meets CM Dhami, discusses promoting film production in U’khand

Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…

24 minutes ago

Meritorious students to be sent on Educational Tours: Dr Dhan Singh Rawat

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: Meritorious students of Uttarakhand will soon be sent…

37 minutes ago

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ रावण दहन, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद –

देहरादून। जनपद  में  दशहरा पर्व के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण…

2 hours ago