उत्तराखण्ड के विकास में अपना अहम योगदान दे रहा हडको





हडको के अध्यक्ष व प्रबन्ध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ ने गिनाई उत्तराखंड को लेकर अपनी प्राथमिकताएं
देहरादून । भारत सरकार के उपक्रम हडको यानि हाउसिंग एण्ड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष व प्रबन्ध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर हैं। अपने इस दौरे में वह राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी राज्य के विकास में हडको की भागीदारी व भावी योजनाओं को लेकर चर्चा करेंगे। वहीं आज राजधानी देहरादून में हडको के क्षेत्रीय कार्यालय में राज्य के विकास में हडको का योगदान अग्रसारित करने हेतु उन्होंने विभिन्न स्तर पर बैठकें की। इसके साथ ही हडको के अध्यक्ष व प्रबन्ध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ ने शासनस्तर पर मुख्य सचिव एस.एस. संधू एवं अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव उर्जा, आर मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव पर्यटन, सचिन कुर्वे तथा टी.एच.डी.सी ऋषिकेश के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, आर.के. विश्नोई से मुलाकात की। उन्होंने विकास कार्यों में हडको द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान करने के साथ ही राज्य के विकास में हडको के योगदान व भविष्य की योजनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
नगर निकाय व संस्थानो को तकनीकी रूप से सक्षम करने पर फोकस
हडको के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ ने बताया कि उत्तराखंड के विकास में हडको का बहुमूल्य योगदान प्रदान कर रहा है। हडको उत्तराखण्ड राज्य के विकास हेतु विभिन्न क्षेत्रों में जैसे भूमि अधिग्रहण, सड़क, ब्रिज, रोपवे, टनल का निर्माण व इनके उन्नयन कार्य, अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर विकास योजनाओं, नगर निकायों को अत्मनिर्भर बनाने हेतु तकनीकी/वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का काम कर रहा है। हडको देश के विकास में पिछले 53 सालों से व राज्य के विकास में पिछले 23 सालों से अपना योगदान दे रहा है। राज्य में 100 से ज्यादा नगर निकाय व संस्थान है जो तकनीकी रूप से सक्षम नहीं है उनको संसाधन मुहैया कराने में हडको योगदान देने को प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पद्भार ग्रहण किये एक माह का समय हुआ है। मेरा लक्ष्य है कि अगले पांच वर्ष में हडको देश व राज्य के विकास में हर संभव मद्द दे।
संजय कुलश्रेष्ठ को इंफ्रास्ट्रक्चर वित्तपोषण के क्षेत्र में 32 वर्षों का अनुभव
संजय कुलश्रेष्ठ ने 16 अक्टूबर को हडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला है । इंफ्रास्ट्रक्चर वित्तपोषण के क्षेत्र में 32 वर्षों के अनुभवी संजय कुलश्रेष्ठ इलैक्ट्रीकल इंजीनियर हैं। अपने प्रारंभिक 15 वर्षों में आप बड़ी ऊर्जा परियोजनाओं को चलाने, उनके परिचालन और वोल्टेज सब-स्टेशनों एवं ट्रांसमिशन लाइनों के रखरखाव के क्षेत्र में कार्य करते रहे हैं। आपने राज्य निगमों और निजी क्षेत्र के संस्थानों के साथ कार्य किया है । हडको में पदभार संभालने से पूर्व आप आरईसी में कार्यरत्त थे और ऊर्जा क्षेत्र के वित्तपोषण के कार्य में विगत 17 वर्षों से कार्यरत्त रहे हैं। उनका दृष्टिकोण भारत सरकार के मिशन के समरूप है और अत्यधिक प्रतियोगी दरों पर इन योजनाओं का वित्तपोषण करते हुए देश भर में प्रक्रियाबद्ध इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं को सफलता पूर्वक पूरा करने का है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

3 minutes ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

1 hour ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

1 hour ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

3 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago