बाबा केदारनाथ यात्रा ने शीतकाल में पकड़ी रफ्तार, रोजाना 10 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे धाम | HNN 24×7

बाबा केदारनाथ यात्रा ने शीतकाल में पकड़ी रफ्तार
बाबा केदारनाथ के धाम की दूसरे चरण की यात्रा ने अपनी गति बढ़ा दी है, बाबा केदार के दर्शन के लिए तीर्थयात्री भारी संख्या में धाम पंहुच रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वक्त रोजाना 10 हजार से भी ज्यादा तीर्थयात्री बाबा केदार की पावन स्थली पर पहुंच रहे हैं। बहरहाल, चूंकि इन दिनों केदारनाथ धाम का मौसम खुशनुमा व सुहाना हो चुका है लिहाजा तीर्थयात्री भी इस समय बाबा केदार के दर्शन कर फिजाओं में बिखरी खुबसुरती का लुत्फ उठा रहे हैं। यहां आपको बताते चलें कि बाबा केदार के दर पर इस वर्ष तकरीबन 17 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं की आमद दर्ज करी गई है। इसमें से अधिकतर तीर्थयात्री जत्थे के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे। अलबत्ता, भले ही मानसून सत्र में संचालित चारधाम यात्रा और बाबा केदार धाम की यात्रा अधिक असरदार साबित न हुई हो लेकिन शीतकाल के प्रारंभ में तीर्थयात्रियों की अधिक आमद उत्तराखंड पर्यटन को और अधिक बल प्रदान कर रही है।

 
भारी संख्या में धाम पंहुच रहा तीर्थात्रियों का जत्था
उत्तराखंड में संचालित शीतकालीन यात्रा एकबार फिर रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। चूंकि उत्तराखंड में मानसून सत्र के समय बीते अगस्त माह में भारी बारिश के कारण चारधाम और यात्रा मार्ग के अधिकतर स्थल भूधंसाव और भूस्खलन की जद में आने के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे, लिहाजा उस समय तीर्थयात्रा भी खासा प्रभावित रही। वहीं मानसून सत्र में भारी बारिश होने के कारण अधिकतर समय तीर्थयात्रा या तो बाधित रही या फिर उसे प्रशासनिक स्तर से रोक दिया गया। मगर शीतकाल के प्रारंभिक समय में उत्तराखंड में मौसम खुशनुमा हो चुका है और मानसून के बाद बाबा केदार के आस-पास की पहाड़ियों की तलहटी पर भी ताजी हरी बुग्याली घास उगने लगी है, लिहाजा तीर्थयात्री यात्रा के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का मजा भी ले रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि केदारनाथ यात्रा अपने दूसरे चरण में धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी है, इसका साफ असर उत्तराखंड पर्यटन की मजबूती के रुप में देखा जा सकता है।

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…

6 hours ago

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…

7 hours ago

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…

9 hours ago

करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने जारी किया आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…

9 hours ago

हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्र, ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास – myuttarakhandnews.com

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…

9 hours ago