दीपोत्सव के रंग में रंगा बदरीनाथ धाम, फूलों से महका मंदिर परिसर –

बदरीनाथ। भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भगवान बदरी विशाल का मंदिर गेंदे, चंपा और चमेली सहित विभिन्न प्रजातियों के फूलों से भव्य रूप से सजाया जा रहा है। फूलों की आकर्षक सजावट से मंदिर का सिंहद्वार और पूरा परिसर दिव्य छटा बिखेर रहा है। धाम पहुंच रहे श्रद्धालु मंदिर के मनमोहक स्वरूप को निहारकर अभिभूत हो रहे हैं।धनतेरस से दीपावली तक बदरीनाथ धाम में धार्मिक उत्सव और उल्लास का माहौल रहेगा। धनतेरस के अवसर पर भगवान बदरी विशाल की बद्रीश पंचायत में विराजमान देवी-देवताओं के साथ भगवान के खजांची कुबेर जी और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।मंदिर का भव्य पुष्प शृंगार ऋषिकेश की राम विश्वास बदरी नारायण फ्लावर शॉप की ओर से किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि फ्लावर शॉप संचालक के दिवंगत भाई बदरी नारायण की स्मृति में उनके परिजन प्रतिवर्ष बदरीनाथ मंदिर को फूलों से सजाते आ रहे हैं। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी मंदिर परिसर को विभिन्न प्रजातियों के फूलों से आकर्षक रूप दिया जा रहा है।फूलों से सजे मंदिर की अलौकिक सुंदरता श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दीपोत्सव के अवसर पर बदरीनाथ धाम में धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दीपावली पर्व सामाजिक समरसता और एकजुटता का प्रतीक : मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने दीपावली…

2 minutes ago

Youth raise voices to protect Mountain Greenery; Awareness Rally held

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 2 Nov: The beauty of the mountains lies not only…

4 minutes ago

International Conference on Mathematics & Engineering begins at Graphic Era

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Nov: Scientists from India and abroad are deliberating on…

15 minutes ago

राज्योत्सव में चमके उत्तराखण्ड के सितारे, 15 हस्तियों को मिला गौरव सम्मान –

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्योत्सव के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय गृह…

22 minutes ago

Diwali Mela 2026 celebrates Women Entrepreneurship, Empowerment

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Nov: Diwali Mela 2026 was successfully organised by the…

26 minutes ago

IFAD Executive Board delegation observes REAP initiatives

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Members of the Executive Board of the International…

37 minutes ago