कोटद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई,रिश्वत लेते हुए फायरमैन गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

कोटद्वार। कोटद्वार में विजिलेंस ने सोमवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लीडिंग फायरमैन को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एक निजी स्कूल को फायर एनओसी जारी कराने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने उसके आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया है।
विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार, कोटद्वार स्थित एक निजी स्कूल ने फायर एनओसी के लिए फायर स्टेशन में आवेदन किया था। इस आवेदन की जांच की जिम्मेदारी लीडिंग फायरमैन रणवीर सिंह को सौंपी गई थी। वह अपनी टीम के साथ स्कूल का निरीक्षण भी कर चुका था और स्कूल प्रबंधन ने सभी जरूरी सुरक्षा मानकों से जुड़े दस्तावेज जमा कर दिए थे।
40 हजार की मांग, 20 हजार में हुआ सौदा
दस्तावेज पूरे होने के बावजूद रणवीर सिंह ने फाइल को उच्चाधिकारियों के पास आगे नहीं बढ़ाया। जब स्कूल प्रबंधन ने उससे संपर्क किया तो उसने 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। स्कूल प्रबंधन द्वारा इतनी रकम देने से मना करने पर वह 20 हजार रुपये पर राजी हो गया।
इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने डायल 164 पर विजिलेंस को शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम का गठन किया।
रिश्वत लेते ही दबोचा
सोमवार को रणवीर सिंह ने स्कूल प्रबंधक को फायर स्टेशन के पास रिश्वत लेकर बुलाया। जैसे ही उसने 20 हजार रुपये की राशि ली, पीछे से मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।
घर पर भी छापा, दस्तावेज जब्त
गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने आरोपी के घर पर भी तलाशी ली, जहां से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। इनकी जांच की जा रही है। आरोपी को मंगलवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विजिलेंस का सख्त संदेश
डायरेक्टर विजिलेंस डॉ. वी. मुरुगेशन ने कहा कि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

1 hour ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

6 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

8 hours ago