Big Breaking-क्या ऐसे होगा उत्तराखंड में महिलाओं का सशक्तिकरण उत्तराखंड में योग की ब्रांड एंबेसडर ने लगाए अपने ही उच्च अधिकारियों पर यह आरोप – myuttarakhandnews.com


उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय वैसे तो अपने कारनामों की वजह से सुर्खियों में बना रहता है वहीं बीते दिनों लगातार कई दिनों से उपनल,  पीआरडी, संविदा में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा 3 महीने वेतन न मिलने के कारण धरना दिया जा रहा है इसी बीच एक बड़ी खबर इसी विश्वविद्यालय से आ रही है जहां उत्तराखंड की योग एम्बेसडर बनाई गई दिलराज कौर ने अपने ही उच्च अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगा दिया है उन्होंने कहा वह पंजाब से 2015 में यहां अपनी शिक्षा ग्रहण करने उत्तराखंड सरकार के आश्वासन पर आई थी और उन्हें यूनिवर्सिटी द्वारा यह आश्वासन दिया गया था की उच्च शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्हें यूनिवर्सिटी में ही कार्य दे दिया जाएगा, उनके उच्च शिक्षा खत्म होने के बाद उन्हें यूनिवर्सिटी में संविदा के रूप में कार्य दे दिया गया और हर वर्ष उनका एक्सटेंशन समय-समय पर यूनिवर्सिटी द्वारा और शासन द्वारा कर दिया जा रहा था पर अभी पिछले 11 महीने से उन्हें कोई भी वेतन नहीं दिया गया है उनका कहना है जब वह यह शिकायत लेकर अपने उच्च अधिकारियों के पास जाती है तो उनके अधिकारियों द्वारा कार्य को करने हेतु बदले में क्या दिया जाएगा जैसी बातें सुनने को मिलती है जिससे वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही है उन्होंने कहा कि उन्होंने इस यूनिवर्सिटी को कई पड़े मंचों पर योग के जरिए आगे बढ़ाने का कार्य किया है पर अब यूनिवर्सिटी ,शासन उनसे ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा है यह हैरानी की बात है, उन्होंने कहा यह उनकी हक की लड़ाई है और इस लड़ाई को वह लडती रहेगी यह उनके भविष्य का सवाल है
पूरे देश में जहां लगातार महिला सशक्तिकरण की बात हो रही है वहीं इस तरीके की वारदात सच में हैरान कर देने वाली है जहां एक महिला जिसने अपना पूरा जीवन योग को दे दिया उसके साथ उच्च अधिकारियों द्वारा इस तरीके का व्यवहार किया जा रहा है

Post Views: 219



Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

56 seconds ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

22 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

43 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago