पलटन बाजार में चोरी की बड़ी वारदात: कोतवाली से 75 मीटर दूर चार दुकानों को बनाया निशाना – myuttarakhandnews.com

देहरादून | देहरादून के सबसे व्यस्त और वीआईपी माने जाने वाले पलटन बाजार में चोरों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। शहर कोतवाली से महज 75 मीटर की दूरी पर बुधवार रात चोरों ने एक साथ चार दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर छत के रास्ते दाखिल हुए और लाखों रुपये की नकदी व सामान समेटकर फरार हो गए।
 
गुरुवार सुबह जब व्यापारी अपनी दुकानों पर पहुंचे तो टूटे ताले, उखड़ी टिन शेड और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया।
 
छत के रास्ते दाखिल हुए चोर
पुलिस के अनुसार, चोरों ने बेहद शातिराना तरीका अपनाया। उन्होंने दुकानों के मुख्य गेट की बजाय ऊपरी तल से छत पर लगी टिन शेड को उखाड़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद शटर और दरवाजे तोड़कर ग्राउंड फ्लोर से लेकर चौथे तल तक दुकानों को खंगाल डाला।
 
हरमीत के स्टोर से करीब आठ लाख रुपये की नकदी चोरी की गई। वहीं पाल संस के संचालक हरमिंदर चड्ढा की दुकान से 35 हजार रुपये की नकदी और कीमती कपड़े चोरी हुए। इसके अलावा आदेश जायसवाल की संगम साड़ी और अनिरुद्ध जिंदल के जिंदल स्टोर से भी नकदी व सामान गायब मिला।
 
केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि मामले में चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
पहले भी बन चुका है चोरों का निशाना
पलटन बाजार में चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। बीते वर्ष भी इसी इलाके में, कोतवाली के पास, दो बार दुकानों में चोरी की वारदात हो चुकी है। इसके बावजूद बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बनी हुई है।
 
व्यापार मंडल ने जताई चिंता
पलटन बाजार व्यापार मंडल के प्रधान संतोख सिंह नागपाल घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल पीड़ित व्यापारियों के साथ खड़ा है। यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और पुलिस प्रशासन को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
घटना के बाद एक बार फिर शहर के मुख्य बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

3 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

3 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

8 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

8 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

8 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

8 hours ago