उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, हुई बारिश-बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून | उत्तराखंड में आखिरकार मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विशेषज्ञों की पहले से जताई गई संभावना के अनुसार शुक्रवार सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ जिलों में ओलावृष्टि और तेज तूफानी हवाओं की भी चेतावनी दी गई है।
 
पर्वतीय जिलों में ज्यादा असर
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 23 जनवरी को देहरादून के पर्वतीय क्षेत्रों के साथ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खासकर 2300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक जताई गई है।
 
ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है।
 
28 जनवरी तक बने रह सकते हैं हालात
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में यह बदला हुआ मौसम 28 जनवरी तक बना रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम को देखते हुए यात्रा व अन्य गतिविधियों की योजना बनाने की अपील की है।
 
मौसम के इस बदलाव से जहां पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड और बढ़ेगी, वहीं लंबे समय से सूखे का सामना कर रहे इलाकों को राहत मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

2 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

2 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

7 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

8 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

8 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

8 hours ago