Subscribe for notification

बड़ी खबर: धामी सरकार में IAS-PCS अधिकारियों का बंपर फेरबदल, कई जिलों में प्रशासनिक बदलाव – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में एक बार फिर धामी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच आखिरकार IAS और PCS अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस फेरबदल में देहरादून से लेकर अल्मोड़ा तक कई अफसरों के विभागों और पदस्थापनों में बड़ा बदलाव किया गया है।
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस रणवीर सिंह चौहान को आयुक्त खाद्य (Commissioner Food) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं HRDA की वाइस चेयरमैन अंशुल सिंह को अल्मोड़ा का नया जिलाधिकारी (DM) बनाया गया है।देहरादून के ADM जयभारत सिंह को अब मुख्य विकास अधिकारी (CDO) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा आईएएस सोनीका को HRDA की नई वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
इस बंपर ट्रांसफर लिस्ट के बाद शासन और प्रशासन दोनों ही हलकों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार और भी फेरबदल कर सकती है।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए सख्त, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई

अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं- एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास…

22 minutes ago