मसूरी में रेस्टोरेंट में खूनी झड़प, हरियाणा के युवकों ने मारपीट कर मचाया तांडव, तलाश में जुटी पुलिस – myuttarakhandnews.com

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी पेट्रोल पंप स्थित एक रेस्टोरेंट में घुसकर हरियाणा के कुछ युवकों द्वारा वहां बैठे युवक और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फुटेज में कुछ युवक रेस्टोरेंट के अंदर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं. पुलिस अब वायरल सीसीटीवी फुटेज को जांच का अहम आधार बना रही है. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. फिलहाल पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है.
शिकायतकर्ता ने सख्त कार्रवाई की मांग: शिकायतकर्ता मनीष ने कोतवाली मसूरी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ युवक रेस्टोरेंट में पहुंचे और आते ही वहां बैठे उसके और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. शिकायतकर्ता के अनुसार, हमलावरों में कुछ युवकों ने चेहरे पर नकाब पहना हुआ था. अचानक हुए हमले से रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई. हमले में मनीष और उसके साथियों के चोटिल होने की बात कही गई है. घटना के बाद रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई, जिसमें कुछ युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर रेस्टोरेंट में घुसते और वहां मौजूद युवकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं.
घटना को लेकर शिकायत मिली है, सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.-सतेंद्र भाटी, एसएसआई-
पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच की तेज: बीते दिन फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर उसमें दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और फुटेज में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

4 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

5 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

5 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

5 hours ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

5 hours ago

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

6 hours ago