सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में

मसूरी। शहर में सार्वजनिक मार्ग पर हुड़दंग कर यातायात बाधित करने और स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों से विवाद करने के मामले में मसूरी पुलिस ने 9 युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, सभी युवक हरियाणा सहित अन्य राज्यों से मसूरी घूमने आए थे।
शनिवार, 19 सितंबर 2026 को कोतवाली मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि अंबेडकर चौक के पास कुछ युवक नगर पालिका की ओर से लगाए गए बैरियर के ऊपर चढ़कर और बैठकर बीच सड़क पर वीडियो बना रहे हैं। इस दौरान उनके द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन बाधित करते हुए हुड़दंग किया जा रहा था।
स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने जब युवकों को ऐसा करने से रोका तो आरोप है कि उन्होंने दुकानदारों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद करने लगे। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस के पहुंचने के समय कुछ युवक स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों के साथ अभद्रता करते हुए लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने हुड़दंग कर रहे 9 युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की है।
हिरासत में लिए गए युवकों का विवरण:
साहिल यादव, पुत्र जीतेन्द्र कुमार, निवासी गणेश नगर, जयपुर, राजस्थान।अक्षय यादव, पुत्र पवन, निवासी रेवाड़ी, विद्यानगर, उम्र 22 वर्ष।एकांश शर्मा, पुत्र सचिन शर्मा, निवासी जीरकपुर, जिला मोहाली, पंजाब, उम्र 21 वर्ष।सात्विक, पुत्र संजीव कुमार, निवासी सिवानी, जिला भिवानी, हरियाणा, उम्र 21 वर्ष।मोहित सांगवान, पुत्र आनंद सांगवान, निवासी एमसी कॉलोनी, चरखी दादरी, हरियाणा, उम्र 24 वर्ष।नितिन, पुत्र जय सिंह, निवासी रामपुर, जिला रेवाड़ी, हरियाणा, उम्र 21 वर्ष।मयंक, पुत्र मुकेश कुमार, निवासी राता कलां, महेंद्रगढ़, हरियाणा, उम्र 20 वर्ष।अक्षय मुखिया, पुत्र यशवीर, निवासी लाडपुर, जिला झज्जर, हरियाणा, उम्र 23 वर्ष।हर्ष, पुत्र अनूप कुमार, निवासी सुइयावल, तहसील व जिला भिवानी, हरियाणा, उम्र 22 वर्ष।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

4 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

4 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

4 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

4 hours ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

5 hours ago

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

5 hours ago