देहरादून: राजधानी में शुक्रवार दोपहर कारगी चौक के पास स्कूल से लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना सामने आई। आरोप है कि पास की एक बेकरी में काम करने वाले तीन युवकों ने छात्राओं को जबरन अंदर ले जाने की कोशिश की।
 
छात्राओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और दो आरोपितों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया।
 
ये घटना कारगी चौक स्थित 5 स्टार नामक बेकरी के पास हुई। छात्राओं की माताओं ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेकरी में काम करने वाले अमित, मोइनुद्दीन और महफूज अक्सर बच्चियों से छेड़छाड़ करते हैं और उनके वीडियो भी बनाते हैं।
 
इस बार जब बच्चियां घर लौट रही थीं, तो तीनों ने रास्ता रोका और उन्हें अंदर खींचने की कोशिश की। भीड़ ने अमित और महफूज को पकड़ लिया, जबकि मोइनुद्दीन भाग निकला।
 
पटेलनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया और मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि फरार युवक की तलाश की जा रही है।
 
स्थानीय लोगों के मुताबिक, तीनों पहले भी बच्चियों के साथ छेड़खानी कर चुके हैं, लेकिन उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। इस बार घटना के बाद लोगों में गुस्सा फूट पड़ा और बेकरी के बाहर जमकर हंगामा और जाम की स्थिति बन गई।
 
पुलिस अब बेकरी की भूमिका की भी जांच कर रही है और उसे सील करने की मांग पर विचार कर रही है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

फर्जी होलोग्राम से शराब बेचने की साजिश बेनकाब, पांच गिरफ्तार –

देहरादून। राजधानी में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने…

24 seconds ago

संपत्ति नामांतरण के 4,943 मामलों का निस्तारण, आमजन को मिली राहत –

 देहरादून। मुख्यमंत्री  धामी के निर्देश पर प्रदेश में चलाए गए विरासत एवं नामांतरण अभियान के…

6 minutes ago

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने सीमांत गाँव तीजम में मॉडल सीएसपी केंद्र का भव्य उद्घाटन किया –

  देहरादून, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा भारत के सीमांत गाँव तीजम, धारचूला (जनपद पिथौरागढ़) में शाखा…

13 minutes ago

राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे पर लगा विराम… –

देहरादून। राष्ट्रपति का उत्तराखंड का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति को 1…

19 minutes ago

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम,…

1 hour ago