Subscribe for notification
Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी: 5 की मौत, 13 लोग घायल – myuttarakhandnews.com

टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी में श्रद्धालुओं से भरी बस 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। टिहरी के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की। बस ऋषिकेश के दयानंद आश्रम से 29 लोगों को कुंजापुरी मंदिर लेकर गई थी, यहीं से लौटते वक्त कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए और ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया।
नरेंद्रनगर थाने के दरोगा संजय ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के बाद बस (UK14PA1769 ) के अंदर से शवों को बाहर निकाला गया। बुरी तरह घायल हुए 6 लोगों को ऋषिकेश स्थित AIIMS में भर्ती करवा गया है जबकि 7 लोगों को नरेंद्रनगर के श्री देव सुमन अस्पताल में भेजा गया है। 5 मृतकों में 4 महिलाएं और 1 युवक शामिल है।
मृतकों में दिल्ली, गुजरात और उत्तरप्रदेश के लोग शामिल इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, जिनमें दिल्ली की अनीता चौहान, गुजरात के पार्थसाथी मधुसूदन जोशी, महाराष्ट्र की नमिता प्रभोध, बैंगलुरु के अनुज वेंकटरमन और सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के आशु त्यागी शामिल हैं। सभी यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।
घायलों में सबसे ज्यादा गुजरात के लोग घायलों में दिल्ली के 69 वर्षीय नरेश चौहान शामिल हैं, जबकि हरियाणा अंबाला से 50 वर्षीय दीक्षा घायल हुई हैं। गुजरात से सबसे अधिक लोग घायल हैं, जिनमें 63 वर्षीय बालकृष्ण, 60 वर्षीय चैतन्य जोशी, 71 वर्षीय प्रशांत ध्रुव, 70 वर्षीय प्रतिभा ध्रुव शामिल हैं। महाराष्ट्र, मुंबई से 52 वर्षीय अर्चिता गोयल, शिवकुमार शाह और 55 वर्षीय माधुरी घायल हुए। उत्तराखंड से 60 वर्षीय शंभू सिंह, उत्तर प्रदेश वाराणसी से 50 वर्षीय राकेश और पंजाब से 49 वर्षीय दीपशिखा भी इस दुर्घटना में घायल हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अब चारधाम यात्रा के दौरान नहीं होंगी हवाई दुर्घटनाएं, सुरक्षित यात्रा करेंगे श्रद्धालु, जानिए कैसे ? | | my uttarakhand news

अब चारधाम यात्रा के दौरान नहीं होंगी हवाई दुर्घटनाएं, सुरक्षित यात्रा करेंगे श्रद्धालु, जानिए कैसे…

28 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया उन्हें नमन

छत्रपति शिवाजी महाराज ने पराधीनता के दौर में स्वाभिमान और स्वराज का शंखनाद कर राष्ट्र…

1 hour ago