देहरादून। भाजपा ने सभी 70 सीटों पर विस्तारकों को प्रशिक्षित कर रवाना कर दिया है। भाजपा ने सत्ता में हैट्रिक के लिए विस्तारकों पर बड़ा दांव लगाया है। पार्टी ने बूथ प्रबंधन के साथ जमीनी फीडबैक जुटाने के लिए विस्तारकों का यह तंत्र तैयार किया है। ये ऐसे पूर्णकालिक कार्यकर्ता होंगे, जो सीधे प्रदेश मुख्यालय को रिपोर्ट करेंगे।
विधानसभा क्षेत्र में स्थायी रूप से रहकर बूथ, सेक्टर व मंडल स्तर पर संगठन की सक्रियता परखकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। विधानसभा सीटवार चुनावी समीकरणों की जानकारी जुटाना इनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी।
क्या है विस्तारक माडलविस्तारक भाजपा के पूर्णकालिक कार्यकर्ता होते हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुषांगिक संगठनों से जुड़े युवाओं को भी इसमें प्राथमिकता दी जाती है। विस्तारक प्रमुख और सह विस्तारक प्रमुख इनके कामकाज की निगरानी करते हैं। 13-14 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद विस्तारक विधानसभा क्षेत्रों में तैनात होंगे और चुनाव तक वहीं रहकर काम करेंगे।
जुटाएंगे चुनावी क्षेत्र का ब्योराविस्तारक विधायक की छवि, संभावित दावेदारों, विपक्ष की स्थिति, कार्यकर्ताओं के असंतोष और स्थानीय मुद्दों पर फीडबैक लेकर प्रदेश संगठन को देंगे। साथ ही बूथ प्रबंधन, प्रचार और प्रदेश नेतृत्व व कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
उत्तर प्रदेश-गुजरात में भी प्रयोगभाजपा ने वर्ष 2017 में गुजरात के 48 हजार बूथों पर विस्तारक अभियान चलाया था। इसी वर्ष उत्तर प्रदेश में वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए 75 जिलों की 92 जिला इकाइयों में विस्तारकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
उत्तराखंड में नए सिरे से तैयारीभाजपा ने वर्ष 2017 में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में विस्तारक तैनात किए थे। वर्ष 2018 में अमित शाह ने उनसे संवाद किया, जबकि वर्ष 2022 के चुनाव के बाद भी विस्तारकों की बैठक हुई। इस बार नए सिरे से चयन, प्रशिक्षण और चुनाव तक विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास के जरिए व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने की तैयारी है।
रुद्रपुर। रुद्रपुर से सटी उत्तर प्रदेश की बत्रा कालोनी में कारोबारी रोहिताश बत्रा और डा.…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has said that the State…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun More than 59 lakh persons have visited the Char Dham so…
मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह…
देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर दिल्ली में हलचल तेज हो गई…
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता; निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और…