उत्तराखंड

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण

व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश खेल मंत्री ने कॉलेज मे पढ़ रही बालिकाओं के साथ किया संवाद, सुनी…

1 month ago

लोहाघाट स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल सुविधाओं का जायजा, छात्राओं से संवाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया स्टेडियम और कॉलेज का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश लोहाघाट। खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को लोहाघाट पहुंचकर स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी दिनचर्या, खेल प्रशिक्षण, अभ्यास और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। छात्राओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी खेल मंत्री के सामने रखे, जिनके समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया। खेल मंत्री ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना बेहद जरूरी है। लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत से ही सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षा के साथ खेलों का महत्व भी लगातार बढ़ा है। अभिभावकों की सोच में भी बदलाव आया है और अब बच्चे खेलों में करियर बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई के साथ अपने खेल प्रशिक्षण को भी गंभीरता से लेने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि खेल के मैदान में सफलता हासिल करने के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का करेंगी शैक्षणिक भ्रमण खेल मंत्री रेखा आर्या ने कॉलेज की छात्राओं को देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण कराने के निर्देश प्रधानाचार्य को दिए। उन्होंने कहा कि भ्रमण के माध्यम से छात्राओं को वहां की खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण व्यवस्था, दैनिक दिनचर्या और खेल गतिविधियों को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें अपने खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाने की प्रेरणा भी मिलेगी। छात्राओं के आवागमन के लिए बस को दिखाई हरी झंडी खेल मंत्री ने स्पोर्ट्स कॉलेज की छात्राओं के सुगम आवागमन के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बस की सुविधा उपलब्ध होने से छात्राओं को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और उनके समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इस अवसर पर दर्जाराज्यमंत्री सुभाष बगोली, प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, बॉक्सिंग कोच रजवंत कौर, बैडमिंटन कोच साक्षी राणा, एथलेटिक्स कोच कमला, कंप्यूटर ऑपरेटर मनीषा सहित अधिकारी, कर्मचारी और स्पोर्ट्स कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रहीं। –

लोहाघाट। खेल मंत्री रेखा आर्या ने  लोहाघाट पहुंचकर स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने…

1 month ago

तुलाज़ यूनिवर्सिटी में एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन –

  देहरादून, : तुलाज़ यूनिवर्सिटी ने सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स, विकासनगर और नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (एनआईएसए) के संयुक्त सहयोग से अपने…

1 month ago

दून में वारंटियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, 17 पर कसा कानून का फंदा –

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामीली को लेकर दून पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ा अभियान चलाया।…

1 month ago

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस…

1 month ago

श्रीराम मंदिर दीपलोक में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गणपति उत्सव –

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र के दीपलोक स्थित प्रसिद्ध श्रीराम मंदिर में गणपति उत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया।…

1 month ago

वेदनी कुंड में होगा देवी-देवताओं का पवित्र स्नान –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )हिमालय की बेटी और आराध्य मां नंदा अपनी कैलाश यात्रा पर अब उन ऊंचाइयों की ओर…

1 month ago

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना

शस्त्रों और वाहनों की पूजा कर की सुख-समृद्धि की कामना देहरादून। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर  पुलिस लाइन देहरादून में…

1 month ago

18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन

जेन-जी के विचारों को नीति-निर्धारण से जोड़ने की मुख्यमंत्री धामी की पहल—आईएएस भी युवाओं के साथ करेंगे वैचारिक मंथन ‘…

1 month ago

मुख्यमंत्री से संवाद के लिए चमोली के छह विद्यार्थी रवाना –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ संवाद के लिए…

1 month ago