uttarakhand news : उत्तराखंड में हेली सेवाओं को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि केदारनाथ और उत्तरकाशी में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं यह साबित करती हैं, कि सरकार हेली सेवाओं की निगरानी सही तरीके से नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संचालक मनमानी कर रहे हैं, और सरकार सिर्फ दावे कर रही है। जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है।
भाजपा सरकार के कार्यकाल में आम श्रद्धालुओं से ज्यादा किराया वसूला जा रहा – प्रदेश प्रवक्ता
बिष्ट ने आगे कहा कि हेली सेवाएं तो अब हेली सेवा प्राधिकरण के निर्देशों को भी मानने को तैयार नहीं हैं। प्रदेश प्रवक्ता ने आगे कहा कि चारधाम यात्रा और अन्य पर्यटन स्थलों के लिए हेली सेवाओं का विस्तार जनता की सुविधा के नाम पर किया जा रहा है, लेकिन असल में इसमें बड़े स्तर पर अनियमितताएं हो रही हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार हेली सेवाओं से जुड़ी सभी टेंडर प्रक्रियाओं और कंपनियों की जानकारी सार्वजनिक करें। भाजपा सरकार के कार्यकाल में हेली सेवाओं के नाम पर आम श्रद्धालुओं से ज्यादा किराया वसूला जा रहा है, जबकि सेवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ है।
सिमरन बिंजोला
Haridwar: युवक ने खुद को पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जानिये क्यों ?…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun In a back- to- back rerun, Dehradun district and session…
उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला…
उनके सुख-दुख और समस्याएं जानी, विभाग को दिए निस्तारित करने के आदेश देहरादून। रोजमर्रा की…
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से आम जन को मिली राहत- मुख्यमंत्री उत्तरकाशी।…
चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों का संचालन अब सेना करेगी, जन-जन की सरकार, जन-जन के…