पौड़ी : पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल क्षेत्र की ग्राम सभा तिमली स्थित भतकोट गांव में गुलदार के हमले से चार वर्ष की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बुरी हालत में बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार घटना रात करीब नौ बजे की है। ग्राम भतकोट निवासी हरेंद्र की चार वर्षीय बेटी दृष्टि रात को खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया और जबड़े में दबोचकर आंगन से नीचे खेतों की ओर घसीट ले गया।
परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में दृष्टि का शव मिला। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
Post Views: 1
Post navigation
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …
न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…
लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…
पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…
122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…