Categories: hindiUttarakhand

Weather Update: आज हरिद्वार, उधमसिंह नगर और रुड़की में घने कोहरे का यलो अलर्ट, कल बारिश और बर्फबारी – Uttarakhand

Weather Update: Yellow alert for dense fog in Haridwar, Udham Singh Nagar and Roorkee today, rain and snowfall tomorrowइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। प्रदेशभर में मंगलवार को वर्षा से राहत रहेगी और चटख धूप खिलने से कड़ाके की ठंड से भी कुछ राहत मिलेगी। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। 15 जनवरी शाम से एक बार फिर करवट बदलने से वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।सोमवार को प्रदेशभर में चटख धूप खिली रही जिससे कड़ाके की ठंड से राहत मिली। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली हाेने से तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह से ही दून में धूप खिली रही। दिनभर मौसम साफ रहने से आमजन ने कड़ाके की ठंड से राहत महसूस की। 24 घंटे के भीतर ही दून के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।बीते रविवार को दून का अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया था। जबकि सोमवार को यह बढ़कर 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दून का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद सड़क से बर्फ साफ करती जेसीबी। ये रहा शहरों का तापमानपंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 24.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 11.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान शून्य रिकार्ड किया गया। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 14.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बर्फबारी और बारिश की संभावनाएंमौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि 15 जनवरी से एक बार फिर उत्तराखंड में वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। निचले क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा ओर ढ़ाई से तीन हजार मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। 20 जनवरी से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन भर खिली रही धूप, ठंड से मिली राहत अल्मोड़ा में सोमवार को दिन भर धूप खिली रही। इससे लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। मौसम साफ होने से बाजार में भी रौनक रही। इससे व्यापारियों में भी उत्साह दिखाई दिया। विगत दिवस की तुलना में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। रविवार को जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी तथा निचले क्षेत्रों में हुई वर्षा से ठंड बढ़ गई थी। सोमवार को सुबह से ही धूप खिली रहने से लोगों ने ठंड से राहत महसूस की।मौसम साफ रहने से जिला मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों के लोग भी बाजार पहुंचे। इससे दिन भर बाजार में चहल- पहल रही। इधर वर्षा व हिमपात के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य बढ़ चला है। किसान लहसुन, मेथी, धनिया व मसूर आदि की निराई- गुड़ाई में व्यस्त रहे। इधर वर्षा व हिमपात से वनों में नमी आ जाने से फिलहाल वन विभाग को भी राहत मिली है। वर्षा नहीं होने से पूर्व जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं शुरू हो चली थी। मुख्य कृषि अधिकारी विनोद शर्मा के अनुसार वर्षा के बाद अब रबी फसलों की बढ़वार तेजी से होगी। इससे फसल बेहतर हो सकेगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

5 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

26 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

48 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago