Subscribe for notification

DEHRADUN : स्पर्श हिमालय महोत्सव के समापन सत्र में शामिल हुए सीएम धामी | HNN 24×7

DEHRADUN NEWS :  थानों के लेखक गांव में स्पर्श हिमालय महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन तीन दिवसीय स्पर्श हिमालय महोत्सव का समापन हो गया है। समापन सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने हिमालय की परंपराओं, संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण की दिशा में आयोजित इस आयोजन को सराहनीय बताया। कार्यक्रम के तीसरे दिन योग, नाड़ी विज्ञान और हिमालय की चिकित्सा पद्धतियों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विशेषज्ञों ने शरीर और प्रकृति के गहरे संबंधों पर विस्तार से चर्चा की।

हिमालय केवल भौगोलिक धरोहर नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक
 
योगाचार्यों ने बताया कि कैसे प्राचीन भारतीय विज्ञान न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “हिमालय केवल भौगोलिक धरोहर नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और वैज्ञानिक परंपराओं को विश्व स्तर पर पहचान दिलाते हैं। आयोजन समिति ने अगले वर्ष महोत्सव को और व्यापक रूप में मनाने की घोषणा की।
 

 
सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन

देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश में आधुनिक ट्रांजिट नेटवर्क पर मंथन, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा…

42 minutes ago

राजस्थान के जयपुर से लॉन्च हुई ‘AI भारत विस्तार’ योजना, देशभर के किसानों को होगा लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘AI भारत विस्तार’ योजना का शुभारंभ कृषि…

1 hour ago

11 लाख जुर्माना, 80 लाख की आरसी; पार्षद की पत्नी समेत 3 नामजद, ध्वस्तीकरण के आदेश – myuttarakhandnews.com

मसूरी। मसूरी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर होटल देवलोक के निकट प्रतिधारक दीवार क्षतिग्रस्त होने के मामले…

1 hour ago