देहरादून की हवा बनी ‘खतरनाक’, 12 घंटे से ज्यादा 300 पार रहा AQI – myuttarakhandnews.com

देहरादून : देहरादून में पहली बार एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ने खतरनाक स्तर छू लिया है।राजधानी का AQI 12 घंटे से अधिक समय तक लगातार 300 के पार रहा।
मंगलवार आधी रात को AQI अधिकतम 385 तक पहुंच गया, जबकि औसत AQI 318 दर्ज किया गया। यह अब तक सामान्य दिनों में दर्ज किया गया सबसे अधिक AQI माना जा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, नए साल के जश्न के चलते शहर में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। बोनफायर, वाहनों की आवाजाही, बारिश और हवा की कमी के कारण प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है। दून विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग के एचओडी डॉ. विजय श्रीधर ने बताया कि हवा न चलने और ठंड के कारण प्रदूषित कण फैल नहीं पा रहे हैं, जिससे PM-10 और PM-2.5 का घनत्व बढ़ गया और AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच गया।
डॉ. श्रीधर के अनुसार, सोमवार शाम करीब पांच बजे से प्रदूषण बढ़ना शुरू हुआ, जो रात 12 बजे के आसपास 385 तक पहुंच गया। यह स्थिति सुबह करीब साढ़े पांच बजे तक बनी रही। उन्होंने बताया कि दीवाली की रात भी कभी 12 घंटे तक AQI 300 के पार नहीं रहा, यह पहली बार हुआ है।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा के क्रिकेटरों का उत्तराखंड की टीमों में चयन –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा के चार खिलाड़ियों का उत्तराखंड की क्रिकेट टीमों में चयन होने…

4 minutes ago

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय संगोष्ठी, एआई के इस्तेमाल में मानवीय विवेक और नैतिक जिम्मेदारी सर्वोपरि –

 देहरादून ,। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और डेटा साइंस का उपयोग…

23 minutes ago

खाद्य सुरक्षा में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल ज़रूरी… –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीकों से खाद्य बर्बादी…

29 minutes ago

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग | Uttarkashi earthquake 4 2 magnitude uttarakhand | my uttarakhand news

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग…

40 minutes ago

उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ –

  देहरादून,  : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…

4 hours ago

हरिद्वार में खाकी पर विजिलेंस का शिकंजा! 10 हजार की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

लेन-देन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, टोल फ्री…

4 hours ago