गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, विभागों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश*श –

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जिलाधिकारी  गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार गोपेश्वर में गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जल संस्थान को गैरसैंण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए जल भंडारण क्षमता बढ़ाने, समर्पित पेयजल परियोजना का प्रस्ताव तैयार करने तथा पुलिस बैरक के लिए भी पृथक जलापूर्ति लाइन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग को भराड़ीसैंण हेलीपैड के निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही हेलीपैड की सुरक्षा के दृष्टिगत बाउंड्री वॉल का निर्माण भी प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शहरी विकास विभाग एवं जिला पंचायत को विधानसभा सत्र के दौरान आवश्यकता के अनुरूप मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था करने तथा स्थायी शौचालयों के निर्माण की कार्यवाही समय पर पूर्ण करने को कहा। वहीं शिक्षा विभाग को संबंधित विद्यालयों में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में पूर्ति विभाग, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को भी अपने-अपने दायित्वों के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे विधानसभा सत्र का सफल एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

थराली फायर सर्विस की तत्परता से टली बड़ी अग्नि दुर्घटना, दो लोग बचाए गए –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )ग्राम सैरा विजयपुर थाना थराली क्षेत्र में रात्रि को एक दुकान…

24 minutes ago

नारायणबगड़ के सनेड़ में करंट लगने से 28 वर्षीय युवती की मौत, गांव में पसरा मातम –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )नारायणबगड़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सनेड़ में बिजली का करंट लगने…

30 minutes ago

विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम से सटी पहाड़ियों में आग लगने से वन विभाग में हड़कंप –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम से सटी एक पहाड़ी…

36 minutes ago

दीपावली पर आरएसएस कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों से की भेंट –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…

18 hours ago

फर्जी हस्ताक्षर कर चार कंपनियों से महिला को निदेशक पद से हटाने का आरोप, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार –

देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…

22 hours ago

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर दून में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था –

देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…

23 hours ago