Categories: hindiUttarakhand

धामी सरकार Chardham Yatra के लिए तैयार, आज होगी बड़ी बैठक; CM ने श्रद्धालुओं से की ये खास अपील – Uttarakhand

Dhami government is ready for Chardham Yatra, a big meeting will be held today; CM made this special appeal to the devoteesइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। राज्य सरकार का दृढ़ संकल्प है कि जो भी तीर्थ यात्री, श्रद्धालु व पर्यटक उत्तराखंड आएं, वे चारों धामों के दर्शन करें। चारधाम यात्रा की पुख्ता व्यवस्थाओं के लिए सरकार की ठोस एवं गंभीर रणनीति को लेकर मंगलवार को तीसरी बार चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक होगी।शुरुआत के दिनों में यात्रा का संचालन थोड़ा कठिन होता है, जिसे लेकर परिवहन एवं पुलिस विभाग सहित अन्य महत्वपूर्ण संबंधित विभागों को विशेष रूप से पुख्ता व्यवस्थाओं के लिए हिदायत दी जाएगी। श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में उत्तराखंड सेवा समिति की ओर से मंगलमय चारधाम यात्रा को लेकर आयोजित संगीतयम सुंदरकांड पाठ में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बातें कही। आज होगी प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठकसोमवार को आयोजित कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भव्य एवं दिव्य केदारनाथ धाम में निरंतर पुनर्निर्माण व नवनिर्माण कार्य किए जा रहे हैं। गत वर्ष भी हमें केदार घाटी में एक बड़ी आपदा का सामना करना पड़ा।लगभग 29 स्थानों पर सड़क एवं पुल क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन सरकार की सतर्कता एवं प्रयासों से सभी श्रद्धालु सुरक्षित रहे। 35 दिनों तक युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए यात्रा को दूसरे चरण में फिर से प्रारंभ कर दिया। इस वर्ष भी अभी तक चारधाम यात्रा के लिए तकरीबन 25 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। सरकार आगामी चारधाम यात्रा को लेकर भी उत्साहित है। इस मौके पर टपकेश्वर महादेव मंदिर समिति, उत्तराखंड सेवा समिति के पदाधिकारी, साधु संत और श्रद्धालु मौजदू रहे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हिंदी हमारी संस्कृति और लोकचेतना की सशक्त पहचान- सीएम धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

2 hours ago

देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

1776 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 550 के चालान; 1.96 लाख रुपये जुर्माना वसूला देहरादून। शहर को…

3 hours ago

उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा, मुख्यमंत्री और नाबालिग लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप – myuttarakhandnews.com

उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा, मुख्यमंत्री और नाबालिग लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणी का…

4 hours ago

जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। जानकी सेतु के पास देर रात नदी के बीच बने टापू पर एक युवक…

4 hours ago

नशे की लत ने बनाया चोर, मंदिर में दानपात्र पर हाथ साफ करने पहुंचे दो युवक दबोचे – myuttarakhandnews.com

लोगों ने मौके पर पकड़ा, पुलिस ने चोरी के दानपात्र समेत दोनों आरोपियों को किया…

4 hours ago