उत्तरकाशी। बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेन्द्र शास्त्री और प्रसिद्ध कवि एवं वक्ता डॉ. कुमार विश्वास मंगलवार को उत्तरकाशी पहुंचे। वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से गंगनानी पहुंचे, जहां मां यमुना के पावन तट पर उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेश सहित समूचे देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
गंगनानी में पूजन के बाद दोनों ख्यात हस्तियां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली के लिए रवाना हुए। खरसाली में वे मां यमुना के दर्शन करेंगे और वहां भी विशेष पूजा-अर्चना करने का कार्यक्रम निर्धारित है।
उत्तराखंड में इस समय देवस्थलों में शीतकालीन व्यवस्थाएँ शुरू हो चुकी हैं, और इसी क्रम में मां यमुना भी खरसाली में अपने शीतकालीन निवास पर विराजमान होती हैं। ऐसे में धीरेन्द्र शास्त्री और कुमार विश्वास का यह उत्तरकाशी आगमन स्थानीय धार्मिक वातावरण को और विशेष बना रहा है।
स्थानीय लोग और भक्तजन इस मौके को आध्यात्मिक सौभाग्य के रूप में देख रहे हैं।
Haridwar: युवक ने खुद को पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जानिये क्यों ?…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun In a back- to- back rerun, Dehradun district and session…
उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला…
उनके सुख-दुख और समस्याएं जानी, विभाग को दिए निस्तारित करने के आदेश देहरादून। रोजमर्रा की…
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से आम जन को मिली राहत- मुख्यमंत्री उत्तरकाशी।…
चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों का संचालन अब सेना करेगी, जन-जन की सरकार, जन-जन के…