Subscribe for notification
Categories: hindiUttarakhand

पूर्व सीएम के करीबी नेता और उनकी बहन के घर ईडी का छापा, दिल्ली में भी हो रही कार्रवाई – – Uttarakhand

ED raids the house of a leader close to the former CM and his sister, action is also being taken in Delhi -इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी और कांग्रेस नेता राजीव जैन और उनकी बहन के घर मंगलवार 17 दिसंबर सुबह को ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने छापा मारा. राजीव जैन और उनकी बहन के कई ठिकानों पर मंगलवार सुबह को ईडी की टीम ने एक साथ छापा मारा है.बताया जा रहा है कि मंगलवार 17 दिसंबर सुबह को ईडी सबसे पहले राजीव जैन के घर पहुंची थी. जानकारी के मुताबिक ईडी ने परिवार के लोगों से पूछताछ की और कुछ दस्तावेजों को भी खंगाल रही है. ईडी की टीम के साथ उनकी सुरक्षा को देखते हुए सीआईएसएफ (Central Industrial Security Force) के जवान भी मौजूद हैं.जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता राजीव जैन का घर ऋषभ विहार राजीव जुयाल मार्ग पर है, जहां सुबह ही सुबह ईडी ने छापा मारा. ईडी की कई गाड़ियां राजीव जैन के घर पहुंचीं. इसके बाद कुछ गाड़ियां राजीव जैन की बहन के घर और माजरा में स्थित शोरूम में भी पहुंची. तीन जगहों पर ईडी की कार्रवाई जारी है.बताया जा रहा है कि दिल्ली के दो घरों में भी ईडी की छापेमारी चल रही है. साथ ही देहरादून के शोरूम में भी छापेमारी चल रही है. बता दें कि कांग्रेस नेता होने के साथ-साथ राजीव जैन उत्तराखंड के बड़े प्रॉपर्टी कारोबारी भी हैं. बताया जा रहा है कि साल 2017-18 में भी इनकम टैक्स ने राजीव जैन के घर पर छापा मारा था.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला | | my uttarakhand news

उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला…

7 hours ago

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वृद्ध महिला आश्रमों की महिलाओं के साथ बिताया दिन

उनके सुख-दुख और समस्याएं जानी, विभाग को दिए निस्तारित करने के आदेश देहरादून। रोजमर्रा की…

7 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने चिन्यालीसौड़ में ‘जन-जन की सरकार,जन -जन के द्वार’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से आम जन को मिली राहत- मुख्यमंत्री उत्तरकाशी।…

8 hours ago