मिस टीन के ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर – my uttarakhand news

उत्तराखंडमनोरंजन

Share0

देहरादून। एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से रविववार को ‘मिस टीन उत्तराखंड-2025’ का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित अलग-अलग राउंड्स में प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया।
एंबेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से रविववार को रिस्पना पुल के समीप स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में ‘मिस टीन उत्तराखंड 2025’ का आयोजन हुआ। कई सप्ताह की ग्रूमिंग, ट्रेनिंग और प्रतियोगिता के बाद, उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 20 सुंदर और प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने स्टेज पर अपनी चमक बिखेरी। इससे पहले इन प्रतिभागियों ने मिस टैलेंटेड, मिस फोटोजेनिक, मिस एक्टिव, मिस कंजेनियलिटी, मिस कैटवॉक, मिस फ्रेश फेस और पर्सनल इंट्रोडक्शन राउंड जैसे सब इवेंट्स में प्रतिभाग किया।इस दौरान प्रतिभागियों ने अपना टैलेंट दिखाया। किसी की कैटवाक ने तो किसी के आत्मविश्वास ने जजेज का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस मौके पर एंबेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की डायरेक्टर ख्याति शर्मा ने बताया कि मिस टीन उत्तराखंड-2025 की विजेता को राष्ट्रीय स्तर पर मिस इंडिया टीन एशिया पैसिफिक में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने का भी संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर जजेज की भूमिका में श्रेया अग्रवाल, डॉ तरुणा मित्तल, इंद्राणी पांधी, एनी सिंह, डॉ ममता कुमार, निहारिका सिंह, प्रमिला तोमर, प्रसन्ना चंद्रा, आलोक गोस्वामी आदि उपस्थित थे।इस आयोजन में द मिरर बाय एंबेलिश, दून ज्वेलर्स, शिवालिक कॉलेजवीएलसीसी, ऐस वुमेन्स क्लब, नेटुरोविला आदि ने सहयोग किया।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

5 minutes ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

26 minutes ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

27 minutes ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

9 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

11 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

12 hours ago