रुड़की: गंग नहर पटरी पर मेरठ की ओर से आ रही एक कार मोहम्मदपुर झाल के पास अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को नहर से बाहर निकलवाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में मौत की वजह कोहरा और ओवरस्पीड बताई जा रही है।
पुलिस को शनिवार देर रात 112 के माध्यम से मोहम्मदपुर झाल के जेई अमित सैनी ने सूचना दी कि झाल के समीप एक कार गंग नहर में गिरी हुई है। सूचना पर मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम और झाल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां ग्रे रंग की किआ सेल्टोस कार नहर में उलटी अवस्था में आधी डूबी मिली।
काम से हरिद्वार आए थे मेरठ के युवकपानी में तलाशी के दौरान कार के अंदर दो युवक मिले, जो मृत अवस्था में पाए गए। दोनों शवों को अग्रिम कार्रवाई के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से रुड़की सिविल अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया। पुलिस ने वाहन के पंजीकृत स्वामी विवेक शर्मा से दूरभाष पर संपर्क किया। उन्होंने बताया कि कार में दो युवक सवार थे, जो किसी कार्य से हरिद्वार आए थे और वापस लौट रहे थे।
नहर में डूब चुकी थी कारपरिजनों द्वारा मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा (25) पुत्र राजकुमार शर्मा और पुनीत (25) पुत्र आशुतोष, निवासी कुराली, थाना जानी, जिला मेरठ के रूप में की गई है। घटना के बाद पुलिस ने वाहन के आसपास सर्च अभियान चलाया और क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया गया।
कोहरा और ओवरस्पीड बना कालपुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसे का कारण घना कोहरा, तेज रफ्तार और सड़क पर मौजूद तीव्र मोड़ माना जा रहा है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Haridwar: युवक ने खुद को पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जानिये क्यों ?…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun In a back- to- back rerun, Dehradun district and session…
उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला…
उनके सुख-दुख और समस्याएं जानी, विभाग को दिए निस्तारित करने के आदेश देहरादून। रोजमर्रा की…
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से आम जन को मिली राहत- मुख्यमंत्री उत्तरकाशी।…
चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों का संचालन अब सेना करेगी, जन-जन की सरकार, जन-जन के…