हरिद्वार!चारधाम यात्रा और कांवड़ मेले के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बहादराबाद क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने एक शराब की दुकान परिसर में संचालित कैंटीन पर छापेमारी कर बासी और दुर्गंधयुक्त चने बरामद किए। मामले को गंभीर मानते हुए कैंटीन संचालक के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी के नेतृत्व में टीम ने बहादराबाद स्थित एनएच पर महादेव ढाबा के समीप शराब की दुकान के भीतर संचालित कैंटीन का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दो एल्यूमीनियम ट्रे में रखे करीब 4.5 किलो उबले काले चने मिले, जिनसे तेज दुर्गंध आ रही थी। अधिकारियों ने मौके पर ही खाद्य सामग्री को नष्ट करवा दिया।
निरीक्षण के दौरान कैंटीन संचालक कर्मचारियों के मेडिकल और वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र, पानी की गुणवत्ता जांच रिपोर्ट तथा पेस्ट कंट्रोल संबंधी दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर विभाग ने एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया है।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ मेले को देखते हुए जिलेभर में खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जा रही है। इस सीजन में अब तक खाद्य मानकों के उल्लंघन के पांच मामलों में न्यायालय में मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं।
वहीं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में निर्मल छावनी, लोधा मंडी और अपर रोड क्षेत्र में भी विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नौ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें दो प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार संचालित करते पाए जाने पर एक कारोबारी के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं और आम लोगों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Post Views: 1
Post navigation
126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Bharadisain To fulfil its monetary obligations, the Uttarakhand government brought up…
उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन…
गैरसैंण (चमोली)। भराड़ीसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन खानपुर विधायक उमेश कुमार ने…
हरिद्वार। बहुचर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण में अभिनेत्री उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार…
उत्तराखंड में 28 अक्टूबर से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून…