त्योहारी सीजन से पहले लक्सर में खाद्य विभाग का छापा, 55 एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक नष्ट – myuttarakhandnews.com

लक्सर। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और खराब खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए लक्सर में ताबड़तोड़ छापेमारी की। टीम ने नगर के विभिन्न इलाकों में स्थित आटा सप्लायरों, थोक विक्रेताओं और प्रोविजन स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुट्टू के आटे के दो और सेंधा नमक का एक नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड विनय शंकर पांडे और जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। तहसीलदार लक्सर दीवान सिंह राणा और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने गोवर्धनपुर रोड, रुड़की तिराहा, सोसायटी रोड, पुरकाजी रोड और बसेड़ी रोड पर कई प्रतिष्ठानों, गोदामों और विक्रय स्थलों का निरीक्षण किया।
 
त्योहारी सीजन में व्रत के दौरान कुट्टू के आटे और सेंधा नमक की मांग बढ़ जाती है। इसे देखते हुए टीम ने कुट्टू के आटे के दो खाद्य नमूने और सेंधा नमक का एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
 
छापेमारी के दौरान दो प्रतिष्ठानों पर गंभीर अनियमितताएं भी मिलीं। बसेड़ी रोड स्थित एक खाद्य प्रतिष्ठान पर कोल्ड ड्रिंक की 55 बोतलें एक्सपायरी डेट की मिलीं। टीम ने सभी बोतलों को मौके पर ही हटवाकर नष्ट करा दिया।
 
वहीं, गोवर्धनपुर रोड स्थित एक प्रोविजन स्टोर पर मल्टीग्रेन आटा फंगस और कीड़े लगा हुआ पाया गया। खाद्य विभाग की टीम ने इस आटे को भी मौके पर ही नष्ट करा दिया। दोनों दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत न्यायालय में मुकदमा दायर करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
 
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी दुकान पर बिना निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि का कुट्टू का आटा नहीं रखा जाना चाहिए। त्योहारों के दौरान व्रत रखने वाले लोग कुट्टू के आटे और सेंधा नमक का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए इनकी गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
 
उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों पर एक्सपायरी या खराब खाद्य सामग्री न रखें। ऐसी वस्तुओं को तत्काल हटा दें या नष्ट कर दें। दोबारा जांच के दौरान एक्सपायरी या खराब सामान मिलने पर भारी जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
खाद्य विभाग की छापेमारी के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों में रखे एक्सपायरी सामान को हटाना शुरू कर दिया है।


Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मौसम ने बदली करवट, बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है।…

2 hours ago

पितृ पक्ष में ब्रह्मकपाल तीर्थ पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पितरों के निमित्त हो रहा पिंडदान –

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं पितृ पक्ष के चलते श्री…

2 hours ago

Uttarakhand Rajya Sabha Elections: Dinesh Arya elected unopposed | Uttarakhand News Network

Dinesh Arya, the BJP candidate, has been elected unopposed as a Rajya Sabha MP from…

2 hours ago

पूर्णमति माताजी के सानिध्य में गूंजा भक्ति संगीत, जुबिन नौटियाल ने किए दर्शन –

देहरादून। परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के पावन सानिध्य में सकल…

3 hours ago

12 घंटे में दून पुलिस का सराहनीय कार्य, गुमशुदा 14 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद – myuttarakhandnews.com

देहरादून, एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैद…

5 hours ago