Subscribe for notification
Categories: hindiUttarakhand

बैंक के पूर्व प्रबंधक का 3.19 करोड़ का फर्जीवाड़ा, मृतकों के नाम पर भी लिया लोन – myuttarakhandnews.com

गोपेश्वर: गोपेश्वर के उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में पूर्व प्रबंधक अनुराग पुंडीर का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पूर्व प्रबंधक ने फर्जी खाते खोलकर करोड़ों का लोन हड़प लिया। मृतकों के नाम भी लोन लिया गया। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पांच लोगों को सरकारी शिक्षक, कर्मचारी बनाकर उनके नाम से भी लोन लिया गया। फर्जी खातों में लगातार किस्त जमा होने के चलते बैंक के अधिकारियों को शक भी नहीं हुआ। मामले का पर्दाफाश होने पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो गया है। निलंबित होने के बाद वह फरार है।
ऐसे खुला यह मामलातिलफारा गांव की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक महिला अपना बैंक खाता खुलवाने के लिए ग्रामीण बैंक पहुंची तो पता चला कि उसका पहले से खाता है। उस पर 32 लाख का लोन भी चल रहा है। शक होने पर शाखा प्रबंधक ने जांच की तो पता चला कि 2022 से 2025 तक अपनी तैनात के दौरान तत्कालीन प्रबंधक ने तीन करोड़ 19 लाख का फर्जी लोन पास करवाया था। यह रकम खुद और अपने पिता के देहरादून स्थित बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।
लोन पर जमा हो रही है किस्तजांच अधिकारी सीनियर मैनेजर सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपित ने पांच ऐसे लोगों के नाम से लिमिट बनाई है जो सरकारी कर्मचारी नहीं हैं। उनके नाम से भी 30-30 लाख की धनराशि आहरित की गई। एक पुलिस कर्मी के नाम भी लिमिट बनाई गई है, जबकि उनकी मौत होने के बाद उनका खाता बंद करा दिया गया था। इस लोन पर किस्त जमा हो रही है।
आरोपित के तीनों नंबर चल रहे बंदआरोपित बैंक प्रबंधक से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके तीनों नंबर बंद पाए गए हैं। थानाध्यक्ष गोपेश्वर नरेश राठौर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आरोपित फिलहाल फरार है। बताया जा रहा है कि अनुराग पुंडीर की तैनाती गोपेश्वर स्थित शाखा में 17 अगस्त 2022 को हुई। इस समय तैनाती देहरादून में है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें, 28 मार्च तक सभी स्कूलों में पुस्तकें पहुंचाने का लक्ष्य

समय पर किताबें मिलने से पढ़ाई होगी आसान और सुचारु देहरादून। राज्य में शिक्षा व्यवस्था…

3 minutes ago

ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन

देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश में आधुनिक ट्रांजिट नेटवर्क पर मंथन, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा…

46 minutes ago

राजस्थान के जयपुर से लॉन्च हुई ‘AI भारत विस्तार’ योजना, देशभर के किसानों को होगा लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘AI भारत विस्तार’ योजना का शुभारंभ कृषि…

1 hour ago

11 लाख जुर्माना, 80 लाख की आरसी; पार्षद की पत्नी समेत 3 नामजद, ध्वस्तीकरण के आदेश – myuttarakhandnews.com

मसूरी। मसूरी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर होटल देवलोक के निकट प्रतिधारक दीवार क्षतिग्रस्त होने के मामले…

1 hour ago