Subscribe for notification
Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में चूल्हे के धुएं को लेकर देवरानी-जिठानी में मारपीट, चार घायल – Uttarakhand

In Uttarakhand, sister-in-laws fight over stove smoke, four injuredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)बाजपुर । चूल्हे के धुआं को लेकर देवरानी-जिठानी में विवाद हो गया। बात बढ़ी तो मारपीट होने लगी और जमकर लाठी-डंडे चल निकले। घटना में दोनों पक्षों के चार सदस्यों के चोटें आई हैं, जिन्हें पुलिस के माध्यम से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया है।दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगा तहरीरें दे दी हैं। मोहल्ला टांडा बंजारा सुल्तानपुर पट्टी निवासी राजपाल पुत्र डोरी लाल ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े सात बजे उसके घर में अधिक धुआं आने पर पत्नी सोरज ने अपनी जिठानी से शिकायत की तो वह गाली-गलौज करने लगी।आरोप है कि विरोध करने पर परिवार के सदस्यों ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इसी बीच ई-रिक्शा लेकर राजपाल भी घर पहुंच गया और जब तक वह कुछ समझ पाता हमलावरों ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया, जिसमें वह भी घायल हो गया।वहीं दूसरे पक्ष की रेखा पत्नी कन्हैया ने पुलिस को बताया कि 9 जुलाई की देर रात करीब आठ बजे वह अपने घर में खाना बना रही थी। आरोप है कि तभी देवर राजपाल गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो अपनी पत्नी के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें रेखा के साथ ही उसका पुत्र शिवा घायल हो गया।चारों घायलों को पुलिस के माध्यम से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। खबर लिखे जाने तक किसी की भी ओर से प्राथमिकी पंजीकृत नहीं हुई थी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दवा लिखने में गड़बड़ी, फार्मेसी में उपलब्ध दवाएं भी बाहर से लिखी जा रहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सा प्रतिपूर्ति (मेडिकल रिइम्बर्समेंट) दावों की जांच के…

32 minutes ago

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से होंगी शुरू, 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

सख्त निगरानी में होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, नकलविहीन व्यवस्था पर जोर देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा…

1 hour ago

मंत्री गणेश जोशी ने ‘VB-G RAM-G’ पर आधारित कार्यशाला में किया प्रतिभाग

ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार, योजना के लिए 1.51 लाख करोड़ का प्रावधान…

2 hours ago