Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड साइबर युद्ध से निपटने को सरकार की तैयारी, मुख्य सचिव ने आपदा प्रबंधन पर दिया जोर – Uttarakhand

Uttarakhand government is ready to deal with cyber war, Chief Secretary emphasized on disaster managementइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को आपात स्थिति में संचार व्यवस्था को दुरुस्त रखने और साइबर युद्ध से निपटने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर फेक न्यूज की निगरानी करने और भ्रामक खबरें व सूचनाएं प्रसारित करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई करने को कहा है।उन्होंने सेना के साथ जुड़े सिविल डिफेंस के हाइटलाइन नंबर को राज्य आपदा परिचालन केंद्र में स्थापित करने को कहा है। उद्देश्य यह कि किसी भी आपदा के समय विभिन्न एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय किया जा सके।सोमवार को राज्य आपदा परिचालन केंद्र में मुख्य सचिव ने विभिन्न आपदाओं के समय त्वरित व प्रभावी कार्यवाही के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने राज्य की वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत सिविल डिफेंस के दायरे का विस्तार करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऐसे जिलों और क्षेत्रों को चिह्नित किया जाए जिन्हें सिविल डिफेंस के रूप में अधिसूचित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपदा और हाल ही में हुए संघर्ष के परिदृश्य की पुनरावृत्ति होने की स्थिति में यह आवश्यक है कि प्रत्येक स्तर पर तैयारियों को पुख्ता रखा जाए।नागरिक प्रशासन तथा सेना व अन्य बलों के साथ आपसी समन्वय व तालमेल बेहद जरूरी है। इसके लिए निरंतर रूप से सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाए, जिससे की यह पता चलता रहे कि किन-किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि वर्ष में कम से कम तीन बार इस तरह की अंतरविभागीय बैठकों का आयोजन किया जाए। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लगे अग्निशमन उपकरणों की जांच करने और जरूरत पडऩे पर नए उपकरण लगाने के भी निर्देश दिए।बेहतर तालमेल के लिए बनाएं जाएं वाट्सएप ग्रुपमुख्य सचिव ने बेहतर तालमेल के लिए विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों, सेना, वायु सेना और अर्द्ध सैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारियों का वाट्सएप ग्रुप बनाने तथा विभागों तथा एजेंसियों को सिंगल प्वाइंट कांटेक्ट नामित करने के भी निर्देश दिए।बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, पुलिस महानिदेशक दीपक सेठ, डिप्टी जनरल आफिसर इन कमांड सब एरिया ब्रिगेडियर आरएस थापा, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव गृह शैलेश बगौली, नितेश झा, सचिव कुर्वे, डा आर राजेशकुमार, महानिदेशक नागरिक सुरक्षा डा पीवीके प्रसाद, कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन व महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

29 minutes ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

5 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

5 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

10 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

10 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

10 hours ago