Categories: hindiUttarakhand

नदी-नालों को गंदा करने वाले सावधान, पकड़े जाने पर देनें होंगे 50 हजार; देहरादून निगम का ऐक्शन शुरू – Uttarakhand

Those who pollute rivers and drains beware, if caught they will have to pay 50 thousand rupees; Dehradun Corporation starts actionइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: देहरादून नगर निगम ने कूड़ा-कचरा फेंककर नदी-नालों को गंदा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। बिंदाल नदी में कूड़ा डालने पर एक व्यक्ति का पचास हजार रुपये का चालान किया गया। इसके साथ ही, नदी-नालों में कूड़ा डालने वाले 76 लोगों के भी चालान किए गए। उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि बुधवार को नदी-नालों में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।बिंदाल में एक व्यक्ति कूड़ा-कचरा डालते हुए पकड़ा गया। मुख्य सफाई निरीक्षक ने उसका चालान करते हुए पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया। टीम ने नदी-नालों में कूड़ा-कचरा डालने वाले 76 लोगों के भी चालान किए। शहरी विकास सचिव, डीएम और नगर आयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। नदी-नालों और शहर की स्वच्छता में सबको सहयोग देने की जरूरत है। इस टीम में मुख्य सफाई निरीक्षक मनीष दरियाल और भूपेंद्र पंवार भी शामिल रहे।नदी-नालों में जमा हो रहा हजारों टन कूड़ादून में रिस्पना-बिंदाल समेत 50 से अधिक नदी-नालों में हर साल हजारों टन कूड़ा जमा होता है। इसकी सफाई के लिए बरसाती सीजन से पहले लाखों रुपये खर्चे जा रहे हैं। ऐसे में नदी-नालों में कूड़ा फेंकने वालों पर सख्ती की जरूरत है।रोजाना नहीं उठ रहा डोर-टू-डोर कूड़ानगर निगम सार्वजनिक स्थान, खाली भूखंड और नदी-नालों में कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई तो कर रहा है, लेकिन डोर टूर डोर कूड़ा उठाने वाली अनुबंधित कंपनियों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है, इस पर सवाल उठ रहे हैं? आर्यनगर, किद्दूवाला, करनपुर, सालावाला, किशननगर और दून विहार समेत कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां रोजाना कूड़ा नहीं उठता। कभी तीन दिन तो कभी-कभी एक सप्ताह भी कूड़ा वाहन नहीं आते।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

6 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

12 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

1 hour ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago