राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों की यात्रा पर रहेगा फोकस –

 देहरादून,  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद देहरादून में विभिन्न भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शहीदों के बलिदान और युवाओं की भागीदारी को केंद्र में रखकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए।राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 6 नवंबर को रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में रैतिक पुलिस परेड एवं सम्मान वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं, 9 नवंबर को शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया जाएगा।विकास के 25 वर्षों पर बनेगी लघु फिल्म, युवाओं को मिलेगा मंचजिलाधिकारी ने उत्तराखंड की 25 वर्षों की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के माध्यम से लघु फिल्म प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस से जुड़े कार्यक्रमों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए यूथ संवाद, राज्य आंदोलनकारियों के साथ संवाद, खेलकूद गतिविधियां, एडवेंचर स्पोर्ट्स, एस्ट्रो शो, ड्रोन शो तथा फिल्म एवं फूड फेस्टिवल जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। यूथ दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ सहित विभिन्न साहसिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर होंगे जागरूकता कार्यक्रमराज्य स्थापना दिवस के आयोजनों के साथ नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने जनपद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को प्रमुखता देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक पहचान, उपलब्धियों और विकास यात्रा को आमजन तक पहुंचाया जाए।शिक्षण संस्थानों में गोष्ठियों के साथ निबंध लेखन, चित्रकला और अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्तराखंड के इतिहास, राज्य आंदोलन और विकास यात्रा से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों में जनभागीदारी, व्यवस्थाओं की गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के लिए विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी उपजिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए। 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Khatima will be developed as modern & beautiful town: Dhami

my uttarakhand news Bureau Khatima (US Nagar), 3 Nov: Chief Minister Pushkar Singh Dhami today…

10 minutes ago

Sainik Welfare Minister Joshi felicitates Miss Uttarakhand 2026 Anjali Aswal

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Nov: Sainik Welfare Minister Ganesh Joshi today felicitated Anjali…

21 minutes ago

National Capacity Building Prog for Navodaya Vidyalaya Teachers begins at HNBGU

my uttarakhand news Bureau Srinagar (Garhwal), 2 Nov: A four-day National Capacity Building Programme for…

32 minutes ago

Operators halt chartered heli flights to Char Dham even as regular Kedarnath heli services continue

By my uttarakhand news Bureau Rudraprayag, 2 Nov: Regular helicopter services operating from the Kedar…

43 minutes ago

Over 110 complaints heard at Jan Samadhan Diwas in Doon

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Nov: A Jan Samadhan Diwas was organised at the…

54 minutes ago