देहरादून में छठ महापर्व की भव्य तैयारी
देहरादून में आस्था के महापर्व छठ को भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में पहली बार तीन स्थलों—चंद्रबनी, टपकेश्वर मंदिर और प्रेमनगर पुल के नीचे—नदियों के किनारे छठ पूजा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर घाटों की सफाई, पथ-प्रकाश, तथा महिलाओं के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जा रही है। कुंभ की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, ऊर्जा निगम और सिंचाई विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और एसडीएम (सदर) हर गिरी को संबंधित स्थलों की व्यवस्थाओं का दायित्व दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
देहरादून में तीन घाटों पर सफाई और विशेष व्यवस्थाएं शुरू
देहरादून में छठ महापर्व को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में बढ़ती पूर्वांचलवासी आबादी को ध्यान में रखते हुए प्रेमनगर के टौंस नदी पुल के नीचे, टपकेश्वर मंदिर स्थित तमसा नदी घाट और चंद्रबनी सेवलाकलां मंदिर परिसर में अस्थायी घाट बनाए जा रहे हैं। इन तीनों प्रमुख स्थलों पर मोबाइल शौचालय और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम को घाटों की सफाई और मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध कराने, ऊर्जा निगम को प्रकाश व्यवस्था संभालने, तथा सिंचाई विभाग को चेंजिंग रूम व घाटों के निर्माण का जिम्मा सौंपा है। घाटों के सुंदरीकरण हेतु पर्यटन और सिंचाई विभाग को कार्य सौंपा गया है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एसपी सिटी प्रमोद कुमार को दी गई है। देहरादून में कुल 22 घाटों पर छठ पर्व मनाया जाएगा, जिनमें टपकेश्वर, चंद्रबनी, रायपुर, केशरवाला और प्रेमनगर प्रमुख हैं। इस वर्ष छठ पूजन 25 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…