अपने फैसलों के लिए देश भर में सुर्खियों में रहने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फेसबुक पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पीछे कर दिया है। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू काफी पीछे हैं। फेसबुक पर धामी के 10 मिलियन फॉलोअर्स बन चुके है। जबकि योगी के 9.6 मिलियन और सुक्खू के 1.75 लाख हैं।
उत्तराखंड में फेसबुक पर मुख्यमंत्री धामी के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत के 23 लाख और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के 22 लाख से फालोअर्स है। निशंक, धन सिंह रावत के 15 लाख, सौरभ बहुगुणा के 12 लाख, मदन कौशिक के 10 लाख, गणेश जोशी के 7.48 लाख फालोअर्स हैं।
एक्स पर योगी आदित्यनाथ के फालोअर्स 32 मिलियन से भी ज्यादा हैं। एक्स पर फिलहाल रमेश पोखरियाल निशंक 1.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ आगे हैं। यहां धामी के फॉलोअर्स 5.89 लाख है। हरीश रावत के 3.78 लाख, त्रिवेंद्र रावत के 2.97 लाख, सतपाल महाराज के 47.9 हजार, धन सिंह के 46 हजार, गणेश गोदियाल के 32.5 हजार, प्रीतम सिंह के 32.2 हजार फालोअर्स हैं।
सांसद महेंद्र भट्ट के फेसबुक पर 78 हजार तो एक्स पर 17.5 हजार फालोअर्स है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के फेसबुक पर 34 हजार फालोअर्स हैं।
दिल्ली से कैंची धाम जा रही स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 1 की मौत, 4 घायल…
नैनीताल : भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 2 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi today paid floral tributes…
खेतों में लहलहाई दून बासमती की फसल, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें दून बासमती का उचित…
देहरादून। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच निरंतर सक्रिय रहने वाले…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Oct: Uttaranchal University has achieved a significant milestone in its…