उत्तराखंड : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसानों के साथ दून कूच करेंगे। वे हाल ही में हुए दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर देहरादून पहुंच रहे हैं।
राकेश टिकैत ने कहा कि वह किसानों के साथ सुबह 11 बजे देहरादून के आशारोड़ी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि देहरादून में छात्रों के साथ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर वे चिंतित हैं। दिव्यांशु जाटराणा की जिस तरह से छात्रों के एक गुट द्वारा आत्महत्या कर दी गई, उससे छात्रों में असुरक्षा का भाव पैदा हो रहा है।
वहीं प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आशारोड़ी में बैरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोका जाएगा। अधिकारियों द्वारा वहीं पर ज्ञापन लिया जाएगा। पुलिस की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Post Views: 1
Post navigation
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …
न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…
लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…
पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…
122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…