जनपद उत्तरकाशी :आज प्रातः 8 मई 2025 को करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिली ।
जानकारी अनुसार यह हेलीकॉप्टर एयरोट्रांस कम्पनी(Aerotrans Services Pvt. Ltd.)का था, जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या VT-OXF है।
यह हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से खरसाली हेलीपैड(हर्षिल) के लिए उड़ान पर था। हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे।
हेलीकॉप्टर सड़क से लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था ।हैल में पायलट सहित 07 लोग सवार थे, जिनमें 6 की घटनास्थल पर ही मृत्यु तथा 1 के घायल होने की सूचना प्राप्त हो गयी ।
हैलीकॉप्टर में सवार 04 यात्री मुम्बई तथा 2 आन्ध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं।
SDRF द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Post Views: 2
Post navigation
अल्मोड़ा, सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…
देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में युवाओं को साधने की रणनीति…
हरिद्वार – अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं…
सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख…
देहरादून; Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट…
देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई…