Categories: hindiUttarakhand

धुआं-धुआं हुआ उत्तराखंड सचिवालय, बाहर खड़ी फायर सर्विस गाड़ी में शॉर्ट सर्किट – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: राजधानी देहरादून में सचिवालय के बाहर खड़ी फायर सर्विस की गाड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं उठने लगा. जिसके कारण मौके पर अफरा तफरा मच गई. आनन फानन में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने गाड़ी का बोनट खोलकर पानी डालना शुरू किया. फायर सर्विस की ये वही गाड़ियां हैं जो अन्य जगहों पर आग बुझाने के लिए जाती हैं, मगर खुद इनकी हालत कितनी खराब है ये आज हुए इस वाक्ये से समझा जा सकता हैबताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जब-जब सचिवालय या अन्य कार्यक्रम में जाते हैं उनके साथ भी यह गाड़ी जाती है. ऐसे में आज भी जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम सचिवालय में मौजूद थे तो गाड़ी को मुख्य गेट के करीब लगाया गया था. दोपहर लगभग 3 बजे अचानक से गाड़ी के अगले हिस्से में धुआं उठने लगा. पहले आसपास के लोगों को इसका अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन, जैसे ही धुआं बढ़ा तो कर्मचारियों ने मामले को गंभीरता से लिया.आनन फानन में कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की. इसके बाद घटना की जानकारी कर्मचारियों ने मुख्यालय को दी. ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए डिप्टी डायरेक्टर फायर सर्विस एसके राणा ने कहा गाड़ी में छोटा सा स्पार्क हुआ था, ऐसी कोई बड़ी घटना या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. मौके पर तैनात कर्मचारियों ने तुरंत उसे ठीक कर लिया. उन्होंने कहा गाड़ी में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है.बता दें राजधानी देहरादून या राज्य के अन्य जनपदों में फायर सर्विस को समय-समय पर इन छोटी-छोटी कमियों को भी दूर करते रहना चाहिए. इसके साथ ही अगर कहीं फायर सर्विस की गाड़ियों में कोई कमी होती है तो उस पर भी गंभीरता से ध्यान देना चाहिए.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

51 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago