उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 6 जुलाई तक कई जिलों में मौसम रहेगा बिगड़ा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 से 6 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ पर्वतीय जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
आज इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज से अति तेज बारिश हो सकती है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
भूस्खलन और सड़क बंद होने का खतरा
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में चट्टान गिरने, मलबा आने और भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। इससे कई सड़कें और राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने की आशंका है। लोगों से मौसम अपडेट देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।
5 जुलाई को भी जारी रहेगा बारिश का दौर
शनिवार को देहरादून, टिहरी, चमोली, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार बारिश का असर बागवानी और धान, मक्का, बाजरा, सेम व चना जैसी फसलों पर पड़ सकता है। खराब मौसम के चलते हवाई और हेलीकॉप्टर सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।
राज्य में दर्ज हुआ तापमान
देहरादून का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। पंतनगर में अधिकतम 36.7 डिग्री, मुक्तेश्वर में 24 डिग्री और नई टिहरी में अधिकतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
हल्द्वानी में ऑरेंज अलर्ट के बावजूद नहीं हुई बारिश
हल्द्वानी में ऑरेंज अलर्ट के बावजूद शुक्रवार को बारिश नहीं हुई। दिनभर धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वातावरण में नमी कम होने के कारण बादल नहीं बरस पाए। शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नैनीताल में लौटी पर्यटकों की रौनक
लगातार बारिश के बाद मौसम साफ होने पर नैनीताल में एक बार फिर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है। वीकेंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। होटल एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार को शहर में 8 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे, जिससे पर्यटन कारोबार में भी रौनक लौट आई।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

6 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

8 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

8 hours ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

9 hours ago

Akshay Kumar meets CM Dhami, discusses promoting film production in U’khand

Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…

9 hours ago